गोगरी एवं परबत्ता ने नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण रहा

सब एडिटर बिहार-एन कुमार

खगड़िया जिला अंतर्गत गोगरी नगर परिषद क्षेत्र एवं परबत्ता नगर पंचायत में दिनाँक 18 दिसम्बर 2022 को नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण रहा।मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक मतदान किया।

आपको बता दें पहली बार जनता चुन रहे हैं नगर अध्यक्ष एवं नगर उपाध्यक्ष को।पहले वार्ड पार्षद चुनते थे अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को।चुनाव को शांतिपूर्ण कराने में डॉ आलोक रंजन घोष(जिलाधिकारी खगरिया),अमितेश कुमार(एस पी खगरिया),सन्तोष कुमार(डी डी सी खगरिया),अमन कुमार सुमन(एस डी ओ गोगरी),मनोज कुमार(डी एस पी गोगरी)एवं पुलिस बल की अहम भूमिका रही।लगातार पदाधिकारी गण का हर बूथ पर दौरा चलता रहा।गोगरी नगर परिषद में कूल42672 मतदान हुआ यानी कि 61.72 प्रतिशत मतदाताओ में मताधिकार का प्रयोग किया।वही परबत्ता नगर पंचायत में कुल 15828 मतदान हुआ।यानी कि 62 प्रतिशत लोगो ने मताधिकार का प्रयोग किया।

सभी प्रत्याशियों की भाग्य का फैसला ई वी एम मशीन में कैद हो गई है।अब तो देखना होगा कि दिनाँक 20 दिसबंर 2022 को मतगणना होने पर ही पता चलेगा की कौन होते हैं नगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष।

error: Content is protected !!