चन्दन कुमार मिश्रा शहीद की पार्थिव शरीर गाँव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई

*स‍िक्‍किम हादसे में चन्दन मिश्रा जवान शहीद की पार्थिव शरीर पहुँचते ही नयागांव में पसरा मातम

*हादसे में शहीद हुए जवानों के पर‍िवारों को घटना ने झकझोर कर रख द‍िया। आज पार्थ‍िव शरीर उनके गांव पहुंचे

सब एडिटर बिहार-एन कुमार

सिक्किम में हुए एक हादसे में खगड़िया जिला अंतर्गत नयागांव के jco चन्दन कुमार मिश्रा की पार्थिव शरीर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। हादसे में शहीद हुए जवानों के पर‍िवारों को घटना ने झकझोर कर रख द‍िया। आज पार्थ‍िव शरीर को देखने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा।


सिक्किम में शुक्रवार को सेना के वाहन के खाई में गिरने से हुई 16 जवानों के बल‍िदान में 4 जवान उत्तर प्रदेश के हैं तो एक जवान बिहार के भी है।अभीतक मिली जानकारी के अनुसार शहीदों में हवालदार चरण सिंह लल‍ितपुर, लांस नायक भूपेंद्र सिंह एटा, श्याम सिंह यादव उन्नाव ,लोकेश कुमार मुजफ्फरनगर और चन्दन मिश्रा नयागांव(बिहार)शामिल हैं।
।सेना के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को जेमा, उत्तरी सिक्किम में सड़क हादसा हुआ, जहां दुर्घटनाग्रस्त वाहन 3 वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बड़ा था।

पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेण्ट कर्नल महेन्द्र रावत के मुताबिक, जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। जानकारी होते ही बचाव कार्य शुरू कराया गया। हादसे में 3 जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिक बलिदान हो गये। हादसे में नयागांव के चन्दन मिश्रा बलिदान हुये। देर शाम जब अधिकारियों ने फोन कर घटना की जानकारी दी तो घर में कोहराम मच गया। जानकारी होते ही अमन कुमार सुमन(अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी),मनोज कुमार(डी एस पी गोगरी), परबत्ता पुलिस के साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी बलिदानी जवान के घर पहुँचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
नयागांव निवासी चन्दन मिश्रा बलिदान, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंत्येष्टि
जवानों को सेना की बस पोस्ट पर लेकर जा रही थी। अचानक बस खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में जवान चन्दन मिश्रा भी शामिल थे। देर शाम उनके बलिदान की खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया। डॉ आलोक रंजन घोष( जिलाधिकारी खगड़िया) ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। दुखद हादसा है, सैनिक की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी।आज पार्थिव शरीर आते ही इलाके के लोगों की आँखे नम हो गई।

error: Content is protected !!