पत्रकारिता के क्षेत्र में देवब्रत त्रिपाठी को मिला अटल सम्मान-

सतीश गोयल की रिपोर्ट

नामचीन हस्तियों के साथ विज्ञान भवन नई दिल्ली में अटल सम्मान से सम्मानित हुए जनपद के देवब्रत त्रिपाठी-

15 वर्षों से स्वतंत्र, अवैतनिक पत्रकारिता और स्तंभ लेखन के लिए मिला अटल सम्मान- देवब्रत त्रिपाठी-

(जमाल अय्यूब कोटी)

फ़तेहपुर:- जनपद के खागा कस्बे के देवब्रत त्रिपाठी देव को पत्रकारिता के क्षेत्र में अटल सम्मान से सम्मानित किया गया देश के पूर्व प्रधानमंत्री, पद्मविभूषण भारत रत्न, अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म जयंती की पूर्व संध्या में विज्ञान भवन दिल्ली में अटल सम्मान कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें नामचीन हस्तियों को सम्मानित किया गया उन श्रेष्ठ हस्तियों के बीच 15 वर्षों से स्वतंत्र, अवैतनिक पत्रकारिता और स्तम्भलेखन कर रहे खागा कस्बे के साहित्यकार देवब्रत त्रिपाठी देव को भी सम्मानित किया गया जनपद के लिए ये गर्व का विषय है अवगत हो कि देवब्रत त्रिपाठी उस परिवार से आते हैं जहाँ उनके परदादा पंडित महाबीर त्रिपाठी स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़े और आजादी में योगदान दिया भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी भी एक जीवंत कवि और राजनेता से पहले एक निष्पक्ष पत्रकार भी थे देवब्रत त्रिपाठी ने बताया कि अटल बिहारी बाजपेयी उनके जीवन मे एक आदर्शरूप हैं।

जहाँ भी बाधाओं का सामना करना पड़ता है वहाँ वह अटल जी की कविताओं को स्मरण कर पथ की हर बाधा को पार कर लेते हैं अटल जी की कविता का कुछ अंश संघर्ष में सबसे बड़ा साथी है हार नही मानूँगा, रार नई ठानूगा काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूँ गीत नया गाता हूँ देवब्रत त्रिपाठी को पिछले वर्ष साहित्य सारथी सम्मान मध्यप्रदेश द्वारा सम्मानित किया गया था उनके कई शोध पत्रों पर प्रधानमंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र मिल चुका है और त्रिपाठी के स्तंभ कई समाचार पत्रों में प्रकाशित होते रहते हैं अटल सम्मान कार्यक्रम के मुख्य आयोजक भुवनेश सिंघल, मुख्य अतिथि सांसद मनोज तिवारी, विशिष्ट अतिथि रोशन कंशल, अजय महावर, मीडिया संयोजक अजय जैन आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम में 51 पंडितों ने शंख और मंत्रोचार से शुरुआत की और सभी अतिथियों का तिलक और माल्यर्पण से स्वागत किया गया अटल जी की जन्मदिन पर उनकी स्मृतियों को संजो कर कथावाचक अजय भाई ने संगीतमयी अटल गाथा प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया अवार्डियो में कन्हैया मित्तल, यशपाल शर्मा, शम्भू शिखर, प्रीती गुप्ता, सपना शशिधरण, वीरेंद्र मेहरा, ओमप्रकाश परमार, अनुज माथुर, रवि कुमार वार्ष्णेय, प्रभु चंद्र मिश्रा, दिव्या काकरान, अजय भाई आदि मौजूद रहे!

error: Content is protected !!