तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन

प्रयागराज संवाददाता सतीश चंद्र की रिपोर्ट

प्रयागराज, मेजा :- विकासखंड उरुवा अंतर्गत रामनगर में स्थित एस डी पब्लिक स्कूल रामनगर में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आआयोजन किया गया। आयोजन के दौरान विद्यालय के प्रांगण में स्कूली बच्चों व बच्चियों ने खेल प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

विद्यालय के प्रबंधक व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नीरज सिंह यादव ने कहा कि खेल प्रतियोगिता से बच्चों में शारीरिक और मानसिक तरीके से प्रतिभा का निखार आता है। इसलिए बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया है।

जिसमें बच्चों द्वारा खेल में वालीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन के अलावा अनेकों प्रकार के खेल खेले गए। नीरज यादव द्वारा बताया गया कि भविष्य में खेल प्रतियोगिता को और बढ़ावा दिया जाएंगा

उसमें बच्चों को अलग तरीकों से प्रोत्साहित किया जाएगा। इस खेल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अधिवक्ता हाईकोर्ट रामेश्वर शुक्ल रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में आत्माराम सिंह अधिवक्ता हाईकोर्ट, सुरेश शर्मा व अभय राज सिंह यादव अधिवक्ता हाईकोर्ट उपस्थित रहे। खेल प्रतियोगिता के अंत में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

इस प्रतियोगिता में स्कूल के संस्थापक जसवंत सिंह यादव व प्रबंधक नीरज सिंह यादव, डायरेक्टर पंकज सिंह यादव, प्रधानाध्यापिका मंजू सिंह यादव, विनोद कुमार, अतुल यादव, इरशाद अली, रामराज यादव, नीता सिंह, बीना कुमारी, उर्मिला पाल, निगार फातिमा, विभा मिश्रा, सपना सिंह, रुचि, प्रियंसी सिंह, कीर्ति सिंह, विनीता शुक्ला, के साथ अन्य अध्यापक व अध्यापिकाओं के साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!