कौशाम्बी में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह की जयंती मनाई गई

कौशाम्बी रमेश राजपूत की रिपोर्ट

⬧ कल्याण सिंह का जन्म 5
जनवरी, 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की अतरौली तहसील के मढ़ौली गाँव में हुआ।
⬧ उनके पिता का नाम तेजपाल सिंह लोधी एवं माता का नाम सीता देवी था।
⬧ वर्ष 1952 में कल्याण सिंह ने रामवती देवी से शादी की। इस दंपति से एक बेटे (राजवीर सिंह) और एक बेटी (प्रभा वर्मा) का जन्म हुआ।
⬧ कल्याण सिंह हिंदू राष्ट्रवादी ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ के एक स्वयंसेवक थे।
⬧ कल्याण सिंह 24 जून, 1991 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तथा बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद उन्होंने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए 6 दिसम्बर, 1992 को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया।
⬧ कल्याण सिंह ने 4 सितम्बर, 2014 को राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ ली तथा उन्होंने 28 जनवरी, 2015 से 12 अगस्त, 2015 तक हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाला।
⬧ लंबे समय से बीमार चल रहे कल्याण सिंह जी का 21 अगस्त, 2021 को 89 की आयु में लखनऊ में निधन हो गया।
⬧ 28 मार्च, 2022 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा कल्याण सिंह (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण से नवाज़ा गया।


आज ग्राम मेडी पुर में मनाई गई जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा मण्डल अध्यक्ष महेश लोधी और हीरा लाल भुल्लन लोधी बद्री प्रसाद लोधी जी शैलेंद्र लोधी शिव बली लोधी रामयश लोधी संजय लोधी संतोष लोधी शिवचरण लोधी धीरज लोधी मिथलेश लोधी ब्रिजेश लोधी आशीष लोधी रामअवतार लोधी दिलीप लोधी शिशुपाल लोधी रामसेवक लोधी एवं समस्त लोधी समाज के भाई बहन मौजूद रहे।

error: Content is protected !!