गरीबों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नही

धनंजय पाण्डेय की रिपोर्ट

कुशीनगर जनपद के बोदरवार विकास खंड कप्तानगंज शेखखपुरवां गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को असहाय गरीब विकलांग और जरूरतमंद ग्रामीणों में ग्राम प्रधान सत्ती देवी ने कम्बल वितरण किया।कार्यक्रम के आयोजक तथा प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि विधायक प्रतिनिधि कसया रूद्र प्रताप सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा असहाय गरीबों विकलांग जनों की सेवा पुनीत कार्य है।असहाय की सेवा से बड़ा कोई धर्म नही होता।कम्बल पायें जरूरतमंद लोगों को इस भीषण ठण्ड से बचाव में मदद मिलेगी।मुख्यअतिथि वृन्दाबन पाण्डेय ने ग्राम प्रधान के कम्बल वितरण कार्य को दरिद्रनारायण की सेवा बताया।

तथा इस कार्य की प्रशंसा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सत्ती देवी तथा संचालन अवधेश मिश्र ने किया। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव आलम गिरी लेखपाल विचित्र मणि त्रिपाठी राजकुमार पाण्डेय रविंद्र सिंह रामदवन प्रसाद आदि ग्रामीण मौजूद रहे है।

error: Content is protected !!