वादाखिलाफी के माध्यम से गहलोत सरकार ने युवाओं एवं किसानों सहित आमजन से किया धोखा : कैलाश चौधरी

  • भाजपा की जन आक्रोश महासभा में सम्मिलित होने अजमेर जिले की नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, आमजन से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार के कुशासन से छुटकारा पाने का आह्वान

गौरव गोयल की रिपोर्ट

नसीराबाद (अजमेर)

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सोमवार को अजमेर जिले के विधानसभा क्षेत्र नसीराबाद के प्रवास पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने यहां राजस्थान की कांग्रेस सरकार के कुशासन, जंगलराज एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित जन आक्रोश यात्रा जनसभा में भाग लिया। भाजपा की जनाक्रोश महासभा में आए आमजन एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि आम जन का यह आक्रोश प्रदेश कांग्रेस के कुशासन एवं जंगलराज पर भारी पड़ेगा। आज राजस्थान का जन-जन कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के तले दबा हुआ है।

नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भाजपा जन आक्रोश जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आई है। प्रदेश में शिक्षा और रोजगार का बुरा हाल है। परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है, परिणाम रदद् हो जाता है। यह प्रदेश के नौजवानों के साथ धोखा है। संपूर्ण कर्ज माफी के वादे से मुकर जाना प्रदेश के किसानों के साथ कांग्रेस की वादाखिलाफी का उदाहरण है। शांतिप्रिय प्रदेश राजस्थान आज बलात्कार की घटनाओं में देश में सबसे आगे है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। राज्य सरकार ने 7 करोड़ जनता की ओर से दिए गए जनाधार का अपमान किया है। राजस्थान की जनता भ्रष्टाचारी अशोक गहलोत सरकार से छुटकारा और बदलाव चाहती है। कांग्रेस की कुनीतियों से अवगत कराते हुए कैलाश चौधरी ने कहा कि राजस्थान की जनता जनाक्रोश यात्रा से जुड़ाव महसूस कर रही है तथा अपने विश्वास व समर्थन से कांग्रेस के जंगलराज का सूपड़ा साफ़ कर निश्चित रूप से भाजपा का सुशासन स्थापित करेगी।

जन आक्रोश जनसभा के दौरान यह रहे उपस्थित : इस दौरान राजसमंद विधायक श्रीमती दीप्ति महेश्वरी, पुष्कर विधायक सुरेश रावत, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया, श्रीमती सरिता गैना, शिवराज चौधरी, पीसांगन प्रधान दिनेश नायक, पूर्व जिला उप प्रमुख व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ताराचंद रावत, पूर्व प्रधान दिलीप पचार, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष पवन महेश्वरी, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्जुन नलिया, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष केके जोशी, मांगलियावास मंडल अध्यक्ष रामपाल सिंह सोढ़ा, पीसांगन मंडल अध्यक्ष मुन्नालाल कुमावत, भवानी खेड़ा मंडल अध्यक्ष हीरासिंह रावत, नसीराबाद शहर मंडल अध्यक्ष महेश मेहरा, नसीराबाद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक वैष्णव, अजमेर देहात जिला मंत्री श्रीमती सुनीता यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक रावत सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

error: Content is protected !!