कस्बा महमूदाबाद में नि:शुल्क किया गया नेत्र प्रशिक्षण

रिपोर्ट-करीम खान विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश

महमूदाबाद सीतापुर

जानकार बताते हैं कि मनुष्य शरीर में वैसे तो सभी अंगो का महत्व होता है।अगर देखा जाये तो मनुष्य शरीर में आंख का बहुत बड़ा महत्व होता है।जिस व्यक्ति के शरीर में सभी अंगो का क्रियान्वयन है, अगर उस मनुष्य के शरीर की आंखों में रोशनी न हो तो उस मनुष्य को कैसा लगता होगा।यह परेशानी वही व्यक्ति बता सकता है।और अगर वह व्यक्ति गरीब, मजलूम, असहाय, निराश्रित हो तो वह व्यक्ति अपने आपको कैसा महसूस करता होगा यह दर्द तो वही जानता होगा।इन्ही सारी परेशानियों को देखते हुए जनपद सीतापुर क्षेत्र की तहसील महमूदाबाद के ग्राम गोधौरी के निवासी एवं समाजसेवी पूर्व प्रधान कुंवर प्रताप सिंह के द्वारा सन्त जोसफ कम्यूनिटी हेल्थ सेन्टर (फातिमा अस्पताल) महमूदाबाद सीतापुर के प्रांगण में प्रत्येक माह के पहले शनिवार को ऐसे मरीजों के लिए कैम्प लगाकर सेवा करने की पहल की है।आपको बताते चलें कि इस कैम्प के माध्यम से काफी मरीजों को फायदा भी मिल रहा है।आपको बताते चलें कि इस कैम्प के माध्यम से ओपीडी में 185 मरीजों को देखा गया। जिसमें से मोतियाबिंद बीमारी से ग्रसित लगभग 60 मरीज भर्ती किये गये हैं ।इस कैम्प टीम के मुखिया डा0 योगेन्द्र सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।इस कार्यक्रम को सफल करने हेतु सन्त जोसफ कम्यूनिटी हेल्थ सेन्टर (फातिमा अस्पताल) की सिस्टर जूली, पूनम वर्मा, श्रीप्रकाश, आलोक सिंह, आदि लोग हैं।

error: Content is protected !!