बढ़ती ठंड के प्रकोप से कल्यानपुर पुलिस का सराहनीय कार्य बाटे असहाय लोगों के बीच कंबल

फतेहपुर से राजेश गौतम की रिपोर्ट

कल्यानपुर// फतेहपुर
थाना क्षेत्र में असहाय लोगों को कंबल बांटकर कल्यानपुर पुलिस ने सराहनीय कार्य दिखाया है इन दिनों कल्यानपुर थाना प्रभारी नीरज कुमार यादव गरीब जनता व असहाय लोगों के मददगार बने हुए हैं जिनकी चर्चाएं सोशल मीडिया में खूब है और लोग जमकर तारीफ दिल से दुआएं दे रहे हैं गरीब व असहाय जनता का सहारा बनकर थाना क्षेत्र में कई ऐसे सराहनीय कार्य देखने को मिल रहे है बढ़ती ठंड के प्रकोप को देखते हुए कल्यानपुर थाना प्रभारी नीरज कुमार यादव ने चौडगरा कस्बे में असहाय लोगों को कंबल वितरण किए और ठंड से बचने के लिए लोगों से अपील की गोपालगंज में गरीबों व असहाय लोगों को थाना प्रभारी ने कंबल वितरण किया है।

अब पुलिस भी गरीब जनता की मददगार बनते जा रहे है ठंड के प्रकोप से जैसे ही गरीब असहाय लोगों ने कंबल लिए तो उनके चेहरे खिल उठे और कल्यानपुर थाना प्रभारी नीरज कुमार यादव व पुलिस बल को दिल से आभार किया

error: Content is protected !!