भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने यंग इंडिया रन कार्यक्रम सफलतापूर्वक किया संपन्न

गौरव गोयल की रिपोर्ट

प्रयागराज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा प्रयागराज के सिविल लाइंस में स्वामी विवेकानंद जी के मूर्ति चौराहे से चंद्रशेखर आजाद पार्क तक यंग इंडिया रन कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में लगभग 600 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यंग इंडिया रन कार्यकम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता हर्ष चौधरी जी को 5100 रूपए द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले रिषभ गुप्ता जी को 2100 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले आनन्द शुक्ला जी को 1100 रूपए और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गयाभारतीय जनता पार्टी ने कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को संदेश भी दिया कि स्वामी विवेकानंद जी के पदचिह्नों पर चलकर आप जहां पर भी हों,जिस स्थान पर हों चाहे वैज्ञानिक हों,राजनीतिक हों,रणनीतिकार हों,आइएएस हों, पीसीएस हों, खिलाड़ी हों,डाक्टर हों, इंजीनियर हों वहीं पर रहकर समाज के प्रत्येक असहाय या वंचित लोगों की सेवा का संकल्प लेकर चलना है। गरीब की सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है।

इस कार्यक्रम का संयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रयागराज महानगर के अध्यक्ष रोहित पाण्डेय पप्पू जी ने किया।कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर,भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी,प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक शैलेश पाण्डेय,महानगर महामंत्री वरूण केसरवानी जी,श्याम प्रकाश पाण्डेय,अमित गुप्ता,सचिन मिश्रा,पवन राष्ट्रवादी,विक्रांत शुक्ला,विमलेश पटेल,शशांक शेखर सिंह,तन्मय उपाध्याय,सागर पाण्डेय,संदीप मिश्रा,रजत दुबे,अमन गुप्ता, संजय केसरवानी,अमित मिश्रा,आकाश गुप्ता,अक्की,विकल्प श्रीवास्तव,पंकज शुक्ला,मनुज पाण्डेय,आशीष द्विवेदी,कुंजन त्रिपाठी,सिद्धार्थ पाण्डेय,आयुष पाण्डेय,शिवम् तिवारी सहित बहुत से पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

error: Content is protected !!