फतेहपुर कल्यानपुर पुलिस ने ₹25000 हजार का इनामिया वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

राजेश गौतम की रिपोर्ट

कल्यानपुर फतेहपुर 12जनवरी
थाना क्षेत्र में थाना कल्यानपुर को बड़ी सफलता हासिल हुई जहां थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने अपने हमराहियों के साथ गश्त के दौरान उपनिरीक्षक इन्द्रपाल सिंह, उ0नि0 लक्ष्मी कान्त शर्मा हमराह हेड कांस्टेबल अनिल कुमार व कांस्टेबल अजय कुमार के द्वारा एक इनामिया वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया थाना प्रभारी नीरज कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार किया हुआ

अभियुक्त मु0अ0सं0 439/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना बिन्दकी के नामित अभियुक्त धर्मेन्द्र सिंह पुत्र शिव प्रसाद निवासी बलईपुर थाना थरियाँव जनपद फतेहपुर जो करीब 5 माह से फरार चल रहा था जिसके ऊपर 25000 रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था और अपराधी था, को मुरादीपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त धर्मेंद्र उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

error: Content is protected !!