कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी का मनाया जन्मदिन
भरवारी में महिलाओं को किया गया सम्मानित

आर पी यादव ब्यूरो चीफ

कौशाम्बी:–कांग्रेस पार्टी कि राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का जन्मदिन जिले के कांग्रेसियों ने भरवारी नगर पालिका परिषद में धूमधाम से मनाया और साथ ही महिलाओं को समानित किया।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मो शाहिद सिद्दीकी ने कहा कि प्रियंका गांधी गरीबों और वंचितों कि सशक्त आवाज है और उनके जन्मदिन के मौके पे वह उनकी लंबी उम्र कि कामना करते हैं।

पीसीसी सदस्य एवम अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तमजीद अहमद ने कहा कि प्रियंका गांधी ने गरीब, किसान महिलाओं कि आवाज को सशक्त करने के लिए अमूल चूल कदम उठाए हैं, आज पूरा देश और प्रदेश कि जनता उनकी तरफ देख रहा है। उन्होंने कहा कि ये गर्व का विषय है कि उनके जन्मदिन को जिला कांग्रेस कमेटी महिलाओं को सम्मानित करके मना रही है।

इस मौके पे मुख्य रूप से सरवर आलम, नदीम अहमद ,सुनील शुक्ला, विजय करन पाल,भारत गौतम, बच्चे भाई, अब्बानअहमद, शाहिद अहमद, बसंत, इब्राहीम, कमलेश पाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!