पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर शोक संदेश

व्यूरो रिपोर्ट

दिवंगत शरद यादव सच्चे अर्थों में लोहियावादी समाजवादी प्रणेता थे – किरण देव यादव

खगड़िया। देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सह भाकपा माले के जिला संयोजक किरण देव यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किए। सहृदय श्रद्धांजलि कोटि-कोटि नमन तथा उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किये।
धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील समाजवादी नेता किरण देव यादव ने हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दिवंगत शरद यादव सच्चे अर्थों में समतावादी, लोहियावादी एवं समाजवादी प्रणेता थे। उन्होंने आजीवन समतामूलक समाज की स्थापना हेतु सत्ता एवं व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को तेज किए। उन्होंने कई सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर देशहित समाजहित जनहित में उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने लोकतंत्र संविधान एवं देश की सुरक्षा हेतु पार्टी का गठन किये, बाद में धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील समाजवाद की स्थापना हेतु राजद में विलय हो गए। उनका विचार सदैव अनुकरणीय रहेगा। उनकी राजनीतिक सामाजिक सोच के रूप में वे ध्रुवतारा की तरह सदैव चमकते रहेंगे। उनके निधन से समकालीन राजनीतिक को गहरा आघात पहुंचा है। धर्मनिरपेक्ष देश को मजबूत करने की दिशा में अपूरणीय क्षति हुआ है, निकट भविष्य में इनकी भरपाई संभव नहीं है। उनके आदर्श पर चलने की आज के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को सख्त जरूरत है।
श्री यादव ने कहा कि आज देश में व्याप्त धार्मिक उन्माद नफरत गरीबी महंगाई बेरोजगारी निजीकरण के खिलाफ जुझारू संघर्ष ही दिवंगत शरद यादव की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

error: Content is protected !!