पुलिस और जनता के मध्य आपसी सामंजस का संदेश देने हेतु खिचड़ी वितरण समारोह का आयोजन

बांदा से प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा थाना कमासिन मे आज धार्मिक मान्यता पंचांग के मुताबिक मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कमासिन थाना प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने अपने समस्त उपनिरीक्षक को पुरुष एवं महिला सुरक्षाकर्मियों स्टाफ के साथ थाने के सामने स्टाल लगाकर खिचड़ी वितरण समारोह का आयोजन किया थाना प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया पुलिस और जनता के बीच आपसी सामंजस्य का संदेश देने के उद्देश्य से सभी थाना स्टाफ के सहयोग से उपनिरीक्षक अंगिरा दुबे उपनिरीक्षक अजब सिंह गिरीश दत्त त्रिपाठी एचएम सहित महिला एवं अमन कुमार विनय कुमार पुलिस कांस्टेबल के सहयोग से आम नागरिकों को प्रातः कालीन बेला में खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया इस दौरान जनता और पुलिस के बीच मधुर संबंध कैसे स्थापित हो यह संदेश देने का इस समारोह के द्वारा प्रयास किया गया यह भी बताया की इस कार्यक्रम में स्टाफ के सभी लोगों ने बैठकर एक साथ खिचड़ी प्रसाद का ग्रहण किया और मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री जमरेही नाथ धाम में भी भगवान भोलेनाथ की मूर्ति में जलाभिषेक कर आस्था वालों ने खिचड़ी का दान किया और मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मना कर भगवान भोलेनाथ से सभी के मंगलमय भविष्य की कामना की।

error: Content is protected !!