शीतला कृपा महोत्सव में लगेगा भव्य व दिव्य बागेेश्वर दरबार – राजू शुक्ला

प्रयागराज संवाददाता यूपी फाइट टाइम्स

प्रयागराज, मेजा :- क्षेत्र के कुंवरपट्टी गांव के सोना भवन स्थित शीतला धाम परिसर में माँ भगवती शीतला की प्राण प्रतिष्ठा जयंती माँ शीतला कृपा महोत्सव के रूप में मनाई जाएगी। इस महोत्सव का आगाज 29 जनवरी को भव्य शोभा यात्रा और पंचांग पूजन के साथ होगा। महोत्सव में 2 फरवरी को चर्चित संत धीरेंद्र शास्त्री बाबा बागेस्वर धाम का दरबार लगेगा।
कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता इन्द्रदेव शुक्ल राजू भैया ने बताया कि आयोजन भव्य और दिव्य होगा। राजू भैया ने बताया कि मां शीतला महोत्सव 29 जनवरी को शुरू होगा क्षेत्र के परवा गंगा घाट पर मां गंगा पूजन के साथ भव्य शोभा यात्रा निकलेगी। विद्वान आचार्यों के वैदिक मंत्रों और यजमान परिवार की महिलाओं के मंगलगीतों के साथ यह यात्रा नगर भ्रमण करते हुए सोना भवन मंदिर परिसर पहुंचेगी। यात्रा की भव्यता के लिए हांथी, घोडे और गाजे-बाजे के साथ देवी गीतों पर झूमते नाचते भक्तों की टोली रहेगी। वेदी रचना एवं मानस पारायण 30 जनवरी को होगा। अंतिम दिन अभिषेक, छप्पन भोग और आरती का आयोजन होगा। मां शीतला कृपा महोत्सव में एक फरवरी को सवा लाख पार्थिव लिंग महादेव पूजा को शिवशक्ति समर्चा के रूप में मनाया जाएगा। डीजीएस ग्रुप के शुक्ल बन्धु सूरज देव, ब्रह्मदेव, ईश्वर देव और इन्द्रदेव उर्फ राजू भैया द्वारा आयोजित शीतला कृपा महोत्सव के अंतिम दिन हवन के साथ मां की आरती, भंडारा का आयोजन होगा। महोत्सव के अंतिम दिन दो फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम तीन बजे तक बागेश्वर धाम सरकार का दरबार लगेगा, जिसमे लोग बाबा से अपनी फरियाद लगाएंगे। आयोजक राजू भैया ने लोगों से महोत्सव में पहुंचकर माँ के दर्शन कर पूण्य लाभ लेने की अपील की है।

error: Content is protected !!