अंतिम सांस तक लड़ेंगे पत्रकार हितों की लड़ाई- राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश कुशवाहा

पत्रकार अपने आप को पहचाने तो सम्मान अवश्य मिलेगा- ए एस पी शिव राज

राम नरेश गुप्ता पत्रकार

गोंडा। संगठन के पत्रकार अपने को कमजोर न समझें ,उनके हितों के लिये वह आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ेंगे।यह बातें रविवार को
कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में आयोजित पेजा के मण्डलिये सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने कही। इस दौरान उन्होंने संगठन को मज़बूत बनाने पर जोर दिया तथा कहा कि,संगठन में जिलाध्यक्षों की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पत्रकारों की समस्याओं पर कहा कि,पत्रकार अपने को पहचानने उन्हें सम्मान अपने आप मिलेगा।उन्होंने कहा कि,नियम कायदे सभी के लिये जरूरी हैं यदि आप किसी जिम्मेदार पद पर हैं तो आपकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।उन्होंने कहा कि,कम से कम उनके जनपद में पत्रकारों का उत्पीड़न नहीं हो रहा।यदि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में आया है तो उन्होंने गंभीरता से उसका निस्तारण किया है।इसी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं व बच्चों समेत अन्य अपराधों के लिये जारी किये गये हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी देते हुये क़ानूनों को समझने के साथ उसके हिसाब से स्वस्थ पत्रकारिता करने हेतु पत्रकारों से कहा।उन्होंने बताया कि,किसी भी घटना या दुर्घटना की जानकारी लेना पत्रकारों का अधिकार है तथा वह इसके लिये जिम्मेदार अधिकारियों से बात करें।
सम्मेलन में विभिन्न जनपदों से आये विभिन्न पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त किये।
इस दौरान मान्यता प्राप्त पत्रकार कल्पराम त्रिपाठी व मनोज मौर्य द्वारा सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एएसपी शिवराज को शाल पहनाते हुये उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा समेत मंच पर मौजूद राज्यमुख्यालय से मान्यता प्राप्त पत्रकार अनीता मिश्रा व अन्य को शाॅल भेंट करते हुये स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जनपद व मण्डल से आये अन्य पत्रकारों द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये। इस दौरान उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक व राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संचालन कर्ता रवीन्द्र पाण्डेय ने अपने जुमलों से व हास्य-व्यंग्य से लोगों को बांधे रखा।इस दौरान वहाँ
बहराइच के जिलाध्यक्ष कुंवर दिवाकर सिंह,वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा,प्रदीप तिवारी,राजेश कुमार जयसवाल, राजेंद्र त्रिपाठी, शिवराम पांडे, मुन्नालाल पांडे, काशीराम मोरिया, विद्यानंद गोस्वामी, पंकज कुमार तिवारी, रविंद्र कुमार पांडे, जितेंद्र कुमार वर्मा, प्रमोद कुमार शुक्ला, बाबूलाल शर्मा, पुजारी लाल शुक्ला, रामनरेश गुप्ता, महेंद्र कुमार, नेहा चंद्रसेन, अशोक मिश्रा, इसरार अहमद,सिद्दीकी राजू शर्मा, अजय शर्मा, कुंवर दिवाकर सिंह, राहुल सिंह,धर्मेंद्र सिंह, अनुपम तिवारी, दीपक ,दिनेश कुमार मौर्या, कृष्णा शर्मा, मोहम्मद आरिफ, प्रमोद कुमार पांडे, कृष्ण कुमार मिश्रा, आनंद पांडे, गुरबचन शर्मा, अंकुश अग्रवाल, शेर सिंह कसौधन, संजय वर्मा, रईस अहमद, इरशाद हुसैन ,महबूब अहमद, रमेश मिश्रा, महादेव मोरिया, अतुल एडवोकेट, अखिलेश पांडे, मंजू चौधरी एडवोकेट समेत दर्ज़नों पत्रकारों व पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

error: Content is protected !!