गणतंत्र दिवस के अवसर पर परबत्ता में विभिन्न स्थानों पर झंडा फहराया गया

सब एडिटर बिहार-एन कुमार

खगड़िया/परबत्ता प्रखंड कार्यालय परिसर में आज दिनाँक 26 जनवरी 2023 को रीता कुमारी(प्रमुख परबत्ता)के द्वारा सुबह के 9 बजे झंडा फहराया गया।

वही बगल में नगर पंचायत परबत्ता कार्यालय परिसर में अर्चना देवी (चेयरमैन परबत्ता) के द्वारा सुबह के बजकर 15 मिनट पर झंडा फहराया गया।

फिर 9 बजकर 30 मिनट पर परबत्ता थाना परिसर में धर्मेन्द्र पाल( थानाध्यक्ष परबत्ता) के द्वारा राष्ट्रीय गान गाकर झंडोतोलन किया गया।साथ ही पुलिस बल ने तिरंगे को सलामी दी।

करना विद्युत उपकेंद्र परिसर में सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर विजय कुमार ( विद्युत कनीय अभियंता परबत्ता) के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

इस मौके पर गौरव कुमार ( डाटा ऑपरेटर),संजीव शर्मा (एस बी ओ),विपिन कुमार शर्मा ,यदुनन्दन सिंह, पप्पू, महेश सुमन के साथ परबत्ता के तमाम लाइनमैन मौजूद रहे।ततपश्चात 10 बजे सुबह परबत्ता विधायक आवास पर आर एन सिंह (पूर्व मंत्री बिहार सरकार) के द्वारा झंडोतोलन किया गया।

इस मौके पर अखिलेश कुमार (प्रखंड विकास पदाधिकारी परबत्ता) सुबोध साह (जे डी यू प्रखंड अध्यक्ष परबत्ता) ध्रुव कुमार शर्मा ( जे डी यू पूर्व प्रखंड अध्यक्ष परबत्ता),विजय चौधरी, गौतम कुमार पोद्दार, अमन कुमार, साकेत कुमार के साथ सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!