शाहाबाद में टाइगर दिखने से लोगों में मचा हड़कंप, लाठी डंडे से लैस होकर जमा हुए ग्रामीण

वन विभाग के दरोगा को दी गई जानकारी

संदीप कुमार यूपी फाइट टाइम्स

हरदोई।शाहाबाद के बेहटा गोकुल इलाके में टाइगर दिखने से हड़कंप मच गया। यह देखकर लोग इकट्ठा होने लगे और उन में दहशत व्याप्त हो गई। लाठी डंडे से लैस होकर ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए। पश्चिम की तरफ जाते हुए लोगों ने चोटे देखे है। जिससे लोगों में दहशत व्याप्त है। इस बात की ग्रामीणों ने वन विभाग के एसआई आलोक शर्मा को जानकारी दी है। फिलहाल मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने खेतो में टाइगर के पंजे देखे है।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के हुंसेपुर करमाया में टाइगर के खेतों में निशान देखे गए हैं। पश्चिम खेतों में गांव निवासी कलीमुद्दीन ने टाइगर के निशान देखे है। निशान देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

जैसे ही लोगों को इस बात की जानकारी लगी। तो वहां पर भीड़ जुटने लगी। गांव निवासी कलीमुद्दीन, तौहीद, राशिद व निजाम ने लोगों को इस बारे में जानकारी दी। वहां पहुंचे ग्रामीणों ने खेतों में पंजे के निशान देखे। जिन्हें देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के दरोगा आलोक शर्मा को इस बारे में जानकारी दी है। फिलहाल टाइगर के पंजे देखने से लोगों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों की भारी संख्या में भीड़ जुटने लगी और यह सब देख कर वह सब टाइगर की तलाश करने लगे। फिलहाल 2 टाइगर होने की जानकारी मिली है। लेकिन अभी तक सिर्फ पंजे के निशान देखे गए हैं। कलीमुद्दीन के अतिरिक्त किसी ने टाइगर को नहीं देखा है। फिलहाल वन दरोगा आलोक शर्मा ने पहुंचकर वहां जानकारी लेने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि इधर टाइगर होने की कोई संभावना नहीं है, लेकिन हां लकड़बग्घा तो हो सकता है। फिलहाल कांबिंग की जाएगी और जो भी जंगली जानवर मिलेगा उसे पकड़कर जंगलों में छोड़ा जाएगा।

error: Content is protected !!