सरपंच संघ एवं देश बचाओ अभियान ने शहीद जवान प्रशांत कुमार यादव तथा तुर्की भूकंप में ढाई हजार मृतकों को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान प्रशांत कुमार यादव अमर रहे, नारों को किया बुलंद

ब्युरो रिपोर्ट

खगड़िया। बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ एवं देश बचाओ अभियान के तत्वाधान में शहीद जवान प्रशांत कुमार उर्फ अवधेश यादव परबत्ता प्रखंड के भरतखंड निवासी के शहादत पर एवं तुर्की भूकंप में ढाई हजार से अधिक मृतकों के प्रति 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया। तथा शहीद जवान अमर रहे नारों को बुलंद किया गया।
सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष सह देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव , सरपंच संघ के मीडिया प्रभारी मोहम्मद सुहेल, महासचिव मनोज कुमार जिला कोषाध्यक्ष सह अलौली सरपंच रंजू कुमारी, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष बंटी देवी, नवल सिंह उपाध्यक्ष पशुपति पटेल दिलीप यादव खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष रीना देवी संयोजक रणवीर यादव अलौली प्रखंड अध्यक्ष सरवन कुमार आदि ने शहीदों को श्रद्धांजलि दिया तथा शहीद प्रशांत कुमार उर्फ अवधेश यादव अमर रहे नारों को बुलंद किया।
इधर, शहीद जवान प्रशांत कुमार यादव का पार्थिव शरीर भरतखंड पहुंचने पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। अंतिम दाह संस्कार से पूर्व गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला अधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष सभी पदाधिकारी विधायक सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!