नफर वारण्टी को हुसैनाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

बसन्त राम मौर्य

   रेहरा बाजार; पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार द्वारा वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी उतरौला उदयराज सिंह के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार ओम प्रकाश चौहान के कुशल नेतृत्व में दिनांक 10-02-2023 को थाना रेहरा बाजार बलरामपुर पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार किये गए अभियुक्त रियाज अहमद पुत्र मंगरे निवासी ग्राम सुक्खाडीह हुसैनाबाद ग्रिन्ट थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर सम्बन्धित वाद सं0 299/2022 धारा 125(3)CRPC को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक तेजनरायन गुप्ता,हेडकांस्टेबल अजय कुमार यादव,कांस्टेबल इंद्रपाल सिंह थे।
error: Content is protected !!