छत्रपति शिवाजी विकास वाहिनी के सदस्यों ने मनाया स्वतंत्र देव सिंह का जन्मदिन

गौरव गोयल की रिपोर्ट

धाता/फतेहपुर धाता दीपनारायण चौराहा मे छत्रपति शिवाजी विकास वाहिनी के प्रदेश महामंत्री अनुपम सिंह के नेतृत्व में धाता नगर चौराहा पर भाजपा प्रदेश कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का जन्मदिन मनाया गया।

अनुपम सिंह ने कहा कि छत्रपति शिवाजी विकास वाहिनी आज अपने संरक्षक आदरणीय स्वतंत्र देव सिंह के जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में पूरे देश में मना रही है,छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारधारा पर चलने वाले लोगों को एक अराजनैतिक संगठन के रूप में समाज में स्वराज का सपना साकार करने के लिए कृत संकल्पित है जिसमें केक काटकर गरीबों में फल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर अनुपम सिंह मो. कलीम, उत्कर्ष जायसवाल अवधेश पासवान अमित शुक्ला अमितेश तिवारी आदि लोग उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!