यमरेहीनाथ के दर्शनो को उमड़ा भक्तो का जनसैलाब, चारो दिशाएं भक्तिमय

प्रभंजन कुमार ब्यूरो चीफ बांदा

आज पूरा देश महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जय भोलेनाथ का जाप करते हुए झूमते नाचते नजर आ रहे हैं। आपको बता दे कि शिवालयों में सुबह से ही भक्तो की भारी भीड़ देखने को मिली

वहीं शनिवार 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र अंतर्गत बंथरी गांव में विराजमान भगवान भोलेनाथ शिव शम्भू के दरबार में भोलेनाथ के दर्शनो के लिए हजारों लोगो का जनसैलाब दिखाई दिया।

वहीं आज चारो दिशाओं में भक्त लोग भगवान भोलेनाथ का जाप करते नजर आए और सुबह से ही शिवालयों में भीड़ लगना सुरु हो गई। इस दौरान भक्तों ने भोलेनाथ के शिवलिंग पर रुद्राभिषेक कर विधि विधान के साथ पूजा संपन्न की।

आपको बता दे कि बांदा के कमासिन क्षेत्र का यह स्थान यमरेहीनाथ के नाम से सुप्रसिद्ध है और यह पर्यटक स्थल भी घोषित हो चुका है।

वहीं इस दौरान मंदिर के पुजारी जी से बातचीत की गई तो बताया गया कि यह मंदिर अंग्रेजो के समय का है और भक्त लोग यहां पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन को आते हैं और भगवान सभी की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। वहीं कुछ जानकार लोगो ने यह भी बताया कि बहुत समय पहले यहां भगवान शिव प्राकट्य हुए थे और तब से ही यह मंदिर और विशेस तथा पवित्र हो गया।

वही माहौल की बात करे तो यहां पर इतनी ज्यादा भीड़ हो गई कि लगभग दो किलोमीटर पहले से ही लग गया लंबा जाम। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन की मौजूदगी भी रही लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई की प्रशासन को भी काफी मसक्कतो से भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा।

error: Content is protected !!