पति संग विवाहिता पहुंची चार साल बाद ससुराल

ज्ञानेश्वर बरनवाल देवरिया

देवरिया। जब एक मां – बाप अपनी लाडली बेटी की शादी किसी अनजान युवक से इस उम्मीद में करते की उनकी मासूम बेटी अपने ससुराल जाकर वह हर सुख सुविधा के साथ अपने आगे की जीवन को खुशियों के साथ आगे व्यतीत करेगी। लेकिन उम्मीदों के विपरीत जब उसके मासूम बेटी जब कलयुगी के पति के साथ हाथो में मेंहदी लगाए पहुंचती है अभी मेंहदी हाथो से छूटे भी नही थे की दहेज के लोभी ससुराल के लोग अपने आचरण व व्यवहार से नवदंपति लड़की का शोषण शुरू कर देते है। आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं कि उनकी मंशा क्या है और क्या रही होगी।
इस दहेज के लोभी ससुराल वालों में पति, ससुर,सास सहित अन्य रिश्तेदारों द्वारा यातनाएं दिया करते थे।
3 मई 2018 को हुई शादी, मात्र 4-5 दिनों तक रह सकी ससुराल में पीड़ित लड़की।

हम बात कर रहे हैं देवरिया जिले के थाना रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम कोईलगडहा निवासी रामाज्ञा चौहान ने अपनी लाडली बेटी संगीता चौहान की शादी 3 मई 2018 को पूरे रीति -रिवाज के साथ लाल साहब चौहान पुत्र गोधन चौहान ग्राम देवपार थाना मदनपुर में की।
लेकिन दहेज के लोभी ससुराल वालो ने
कुछ दिन के बाद ही अपने रंग दिखाना शुरू कर दिया अत्याचार कर डिमांड शुरू कर दिया माग स्वरूप 50 हजार, मोटरसाइकिल और भैंस की।
जोकि संगीता के मायके वाले गरीब होने के साथ उनके डिमांड पूरा करने में असमर्थता दिखाई उसके बाद से घर में विवाद शुरू नवदंपति पर अत्याचार जारी रहा जिसका अंजाम यह हुआ मायके वालों के समझने और कई बार के पंचायत के बाद भी बाद नही बनी तब जाकर पीड़ित महिला ने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई।

शादी हुई पांच साल लेकिन कोर्ट में मुकदमा चल रहा चार सालो से।
शादी के कुछ दिनों बाद ही पीड़ित दंपति संगीता चौहान द्वारा शादी कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वालो की अत्याचार से न्याय के लिए कोर्ट का चक्कर लगाने को मजबूर है।
कई बार थाने में हो चुका है पंचायत…….

शादी के कुछ दिनों बाद से ही दहेज के लोभी ससुराल वालो से न्याय के लिए स्थानीय थाना मदनपुर में करीब आधा दर्जन बार पंचायत हुआ लेकिन कोई सार्थक परिणाम सामने नहीं आया आए दिन ससुराल वालों की तरफ से लड़की अत्याचार किया जाता रहा।

पत्रकारों के सहयोग से पीड़ित पहुंची ससुराल…..

पत्रकारों के हस्तक्षेप के बाद ससुराल वालों को समझाया गया और भविष्य में आने वाली समस्या से उनको अवगत किया गया साथ ही कोई दिक्कत होने पर हर प्रकार से मदद का आश्वासन दिया गया।
जब जाकर पति लाल साहब और ससुराल वाले बातो को समझे व लडकी को किसी प्रकार की दिक्कत न होने के आश्वासन के साथ अपने साथ ले गए।

वही बीते दिनों भी कोर्ट में मुकदमा पंजीकृत होने के साथ ही पिछले 4 सालों से चक्कर लगा रही पीड़िता को परिवार समझौता के तहत घर पर ले जाने का आदेश दिया गया था लेकिन ससुराल वालो का अत्याचार जारी था।
पीड़ित संगीता का आरोप है की ससुराल के लोग मामूली बात को लेकर कहासुनी करते हैं और बात बत पर
मारने पीटने का कार्य करते हैं उनकी यात्राएं कम नहीं होती हैं मुझे न्याय दिलवाया जाए।

error: Content is protected !!