ज्ञानेश्वर बरनवाल देवरिया
देवरिया पूर्व ब्लाक प्रमुख सलेमपुर राजेश सिंह उर्फ मंटू का जन्मदिन सोमवार को देर रात मेनका काम्प्लेक्स में मनाया गया।
उनके समर्थकों ने केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया तथा दीर्घायु होने की कामना की।
इस मौके पर उन्होंने जन्मदिन का केक काटा और कार्यकर्ताओं को खिलाया। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी तथा लंबी उम्र की कामना की। अपने कार्यकर्ताओं के साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए वे काफी अहलादित एवं उत्साह से लबरेज थे तथा उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी जन्मदिन की बधाइयां देने पर उन्हें धन्यवाद दिया।
उक्त अवसर पर भाजपा सांस्कृतिक मोर्चा के जिला संयोजक सुनील यादव स्नेही ने देवी गीत और जन्मदिन गीत के माध्यम से श्रोताओं को मग्धमुग्ध कर दिया।
उक्त अवसर पर अशोक पाण्डेय,मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल,अजय दूबे वत्स,धनन्जय चतुर्वेदी, सत्यप्रकाश सिंह,रागिनी सिंह,प्रशान्त सिंह,अभय तिवारी,शेषनाथ भाई,मनोज विश्वकर्मा, रामाकांत मिश्र उर्फ भोला बाबा,अजय गौतम,अमित यादव सोनू,संदीप सिंह,शक्ति सिंह,शमशाद मलिक,राजेश शाह,निक्की बरनवाल आदि मौजूद रहे।