हेतिमपुर मुक्तिधाम पर निरंकारी मिशन शाखा भटनी दादन द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

ज्ञानेश्वर बरनवाल देवरिया।

देवरिया जनपद के नव सृजित नगर पंचायत हेतिमपुर मुक्तिधाम स्थल पर निरंकारी मिशन शाखा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

मुक्तिधाम स्थल पर स्वस्थ और साफ सुथरा बनाए रखने के लिए मिशन शाखा से जुड़े अनेक सामाजिक लोगों और छात्रों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुक्तिधाम स्थल पर सफाई अभियान पर विशेष जोर दिया गया तथा नदी घाट पर आस पास नदी में कचरा एवम् मौजूद तत्वों को बाहर निकाल कर साफ सुथरा बनाया गया। आपको बता दें कि हेतिमपुर नगर पंचायत में स्थित मुक्तिधाम स्थल पर दूर दराज के सैकड़ो से अधिक गांवों और कस्बों से पार्थिव शरीर दाह संस्कार के लिए आते हैं। ऐसे में मुक्तिधाम स्थल पर सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से बनाये रखना बेहद आवश्यक हो जाता है। निरंकारी मिशन शाखा द्वारा स्वच्छता अभियान के कार्य में स्थानीय सामाजिक लोगों ने भी बढ़कर हिस्सा लिया। भाजपा नेता वीरेंद्र यादव ने कहा कि स्वच्छ जल स्वच्छ मन कार्यक्रम के तहत मुक्तिधाम हेतिमपुर पर साफ सफाई किया गया ।

मुक्ति स्थल स्वच्छ और साफ सुथरा बने इसके लिए सबको मिलकर काम करना होगा तभी मुक्तिधाम स्थल का महत्व बढ़ेगा। इस दौरान बिरेंद्र यादव महामंत्री भारतीय जनता पार्टी मुखी उदय प्रताप , सेवादल इंचार्ज दीपक , सेवादल महिला इंचार्ज बहन सुनीता , डॉक्टर रजनीश यादव, राम सूरज, नत्थू कुशवाहा ,सत्यम गिरी ,जींस, रामाज्ञा गुप्ता , सर्वेश सिंह ,किशोरी देवी, मनोज वर्मा सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता महिलाए और छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

error: Content is protected !!