बांदा -भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को बड़े चाव से सुना

प्रभंजन कुमार ब्यूरो चीफ बांदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 98 वें एपिसोड को भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ में बड़े चाव से सुना और बहुत से अनुभवों को स्वीकार करते हुए जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
रविवार को पूरे जनपद के प्रत्येक बूथों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुनने के क्रम में तिंदवारी मंडल के बूथ नंबर 229, संतोषी नगर में कार्यकर्ताओं ने हर बार की तरह प्रधानमंत्री के मन की बात को बड़े उत्साह के साथ सुना। यहां महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रजनन के साथ शुभारंभ हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री मंजू शुक्ला ने कहा कि हर महीने लाखों संदेशों में कितने ही लोगों के मन की बात प्रधानमंत्री मोदी तक पहुंची है। यह कार्यक्रम जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का एक अद्भुत प्लेटफार्म बन गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कला और संस्कृति से लेकर डिजिटल टेक्नोलॉजी में भारत की प्रगति तक कई विषयों के बारे में जानकारी साझा की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने मन की बात में बताया कि अगर हम ठान लें तो स्वच्छ भारत में अपना बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं। कम से कम प्लास्टिक के बैग की जगह कपड़े का बैग का संकल्प तो हम सबको लेना ही चाहिए। आप देखेंगे आपका यह संकल्प आपको कितना संतोष देगा और दूसरे लोगों को प्रेरित भी करेगा। यहां मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी, डॉक्टर ब्रजेंद्र त्रिपाठी, डॉक्टर गोपाल दास गुप्ता, महिला मोर्चा मंडल मंत्री मधु गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि भूरेलाल फौजी, चंद्र भूषण पटेल, श्यामू गुप्ता, मनोज अनुरागी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल गुप्ता, घनश्याम दास गुप्ता, गोविंद तिवारी, पंडित दिनेश द्विवेदी, शिवम द्विवेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसी तरह भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह ने अतर्रा मंडल के बूथ नंबर 209 में सुना जहां ज्ञान प्रताप, अरुण शुक्ला, आदित्य, शुभांक, श्यामू जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। जबकि जिला महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, नीरज त्रिपाठी, विश्व प्रकाश आदि कार्यकर्ताओं ने बांदा दक्षिणी मंडल के बूथ नंबर 70 में, जिला उपाध्यक्ष मनोज पुरवार, मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, डॉ मनीष गुप्ता, राजकुमार राज, ने बांदा दक्षिणी मंडल के 142 बूथ नंबर में पूर्व भाजपा जिला महामंत्री सुधीर गुप्ता के आवास में, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सिंह परिहार, राजू सिंह गौर, वीरेंद्र परिहार आदि कार्यकर्ताओं ने बिसंडा मंडल के बूथ नंबर 12 असदेव ठोक में तथा जिला मंत्री पंकज रैकवार ने बांदा दक्षिण मंडल के बूथ नंबर 148 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना।

error: Content is protected !!