भगवान श्रीकृष्ण की जन्म कथा का भक्तों ने किया श्रवणपान, लगाए भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे

प्रभंजन कुमार ब्यूरो चीफ बांदा

बांदा(कमासिन) 26 फरवरी 2023

उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में रविवार 26 फरवरी को भगवान श्रीकृष्ण की जन्म कथा का सुंदर विवरण सुनकर भक्जनो में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और भगवान की भक्ति में गोते लगाने लगे।

आपको बता दे कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन बांदा के कमासिन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुमेढ़ा सानी के बैरागी बाबा के स्थान पर किया गया जहां व्यास गद्दी पर आसीन कथा वाचक श्री सुरेशानंद जी महाराज द्वारा कथा के चतुर्थ दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर जन्म कथा का वाचन किया गया।

वहीं महाराज सुरेशानन्द जी द्वारा बताया गया कि भगवान श्रीराम की कथा हमे जीवन जीने की कला सिखाती है तथा श्रीकृष्ण कथा हमे मरने की कला सिखाती है। आगे बताया गया कि आज रविवार 26 फरवरी को चतुर्थ दिवस में भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर जन्म लीला के साथ ही साथ भगवान श्रीराम की जन्म कथा का भी वाचन किया गया है जिसके अंतर्गत उनकी लीलाओं का अति सुंदर वृत्तांत प्रस्तुत किया गया है।

इस दौरान श्रीमदभागवत कथा के आयोजन में तमाम लोगो ने कथास्थान पर आकर भगवान की सुंदर कथा का श्रवण्पान किया तथा भगवान की भक्ति के रस में डूब गए।

इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह की गरिमामई उपस्थिति भी रही।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि ग्राम कुमेढा सानी में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन सभी के सहयोग से किया गया है तथा आम जनमानस लोग इस कथा को सुनकर अत्यंत ही आनंदमई हो रहे हैं।
आगे उन्होंने बताया की यह कथा, रामायण पाठ आदि हमारा धर्म है और यही हमारी शक्ति भी है तथा इसके माध्यम से ही हमारा देश पूरे विश्व भर में अपनी संस्कृति और धर्म के बल पर विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। आगे जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा , रामायण कथा आदि हमारी नई युवा पीढ़ी के लिए बहुत आवश्यक है तथा इससे समाज में उत्पन्न हो रही बुराइयों को खत्म किया जा सकता है तथा इससे हमे और हमारी नई युवा पीढ़ी को शक्ति प्राप्त होती है।

इस दौरान विजय विक्रम सिंह (जिलाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा) की गरिमामई उपस्थिति के साथ – साथ आस पास के क्षेत्र के समस्त ग्रामवासी लोगों ने कथा का श्रवणपान किया।

error: Content is protected !!