जैविक खेती से उत्पादित अन्न का सेवन स्वास्थ्य के लाभदायक-सीडीओ

आर पी यादव ब्यूरो चीफ

  *यू पी फाइट टाइम्स*

कौशाम्बी:– मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा डायट मैदान में आयोजित प्राकृतिक खेती आधारित एक दिवसीय जागरूकता संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम को सम्बोतिध करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती वह खेती है, जिसमे फसलों पर किसी भी प्रकार की रासायनिक कीटनाशक एवं उर्वरको का प्रयोग नहीं किया जाता है, सिर्फ प्रकृति के दौरान निर्मित उर्वरक, गोबर खाद एवं जैविक कीटनाशक उपयोग में लाया जाता है। जैविक खेती से उत्पादित अन्न का सेवन करने से हम सभी का शरीर भी स्वस्थ रहता है। जैविक खेती से उत्पादित अन्न का सेवन स्वास्थ्य के लाभदायक है।


वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र डा.अजय कुमार ने उपस्थित अतिथियो का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र द्वारा वैज्ञानिको के माध्यम से कृषको को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने प्राकृतिक खेती के बारे मे बताते हुए कहा कि गाय के गोबर, गौमूत्र मे सभी पोषक तत्व की मात्रा संतुलित मात्रा मे उपलब्ध है, इनके प्रयोग से भूमि की उर्वराशक्ति बनी रहती है। वैज्ञानिक-शुआटस, डा0 मनीष केसरवानी ने बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत को बनाने की विधि एवं प्रयोग की विधि पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।


मृदा वैज्ञानिक डा0 मनोज कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती का मूल उद्देश्य कम लागत में ज्यादा उत्पादन के साथ अन्नदाता की आय को बढ़ाना है। प्राकृतिक खेती से उगाए गए फल, सब्जियों का स्वाद अलग एवं पौष्टिक होती है। उप कृषि निदेशक डा0 उदयभान गौतम ने विभागीय योजनाओ एवं किसान सम्मान निधि के बारे मे जानकारी प्रदान की।


कार्यक्रम मे किसान सम्मान निधि की 13वीं किश्त ऑनलाइन जारी करने के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संबोधन को भी प्रतिभागियो ने सुना। संगोष्ठी मे केन्द्र के वैज्ञानिक डा0 आशीष, डा0 अमित, डा0 मीनाक्षी, डा0 नवीन शर्मा आदि ने भी प्राकृतिक खेती के गुर बताए। इस अवसर पर इफ्को के प्रबंधक वाई पी सिंह ने इफ्को के उत्पादो की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर नमामि गंगे यू0पी0 डास्प, कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, एफपीओ आदि ने स्टॉल के माध्यम से कृषको को जागरूक किया।

कार्यक्रम के समापन के अवसर पर जिला कृषि अधिकारी मनोज गौतम ने उपस्थित अन्नदाताओ का धन्यवाद ज्ञापित किया।

error: Content is protected !!