जय अंबे जागरण मंच के तत्वधान में 1 मार्च को भव्य रूप से मनाया गया साईनाथ स्थापना दिवस

साईनाथ स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर नव जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

ब्यूरो चीफ उदय कुमार मौर्य

मिहींपुरवा/बहराइच
मिहीपुरवा नगर में स्थित राम जानकी मंदिर में जय अंबे जागरण मंच मिहींपुरवा की तरफ से विगत 9 वर्षों से साईनाथ स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है,,

उसी क्रम में आज दिन बुधवार को सुबह साईं नाथ की आरती के बाद साईं बाबा की पालकी नगर भ्रमण के लिए निकाली गई, जिसमें काफी संख्या में भक्तगण शामिल हुए नगर में भ्रमण के दौरान जगह जगह लोगों ने जलपान की व्यवस्था कर रखी थी,

साईं पालकी राम जानकी मंदिर से निकलकर बुद्धि लाल पेट्रोल पंप होते हुए छोटी बाजार से निकलकर बड़ी बाजार होते हुए राम जानकी मंदिर वापस पहुंची, इस साईं नाथ पालकी यात्रा के दौरान भक्त गण नाचते और थिरकते हुए शोभा बढ़ा रहे थे।

उसके उपरांत बाहर से आए हुए कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण के रूप में कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तगणो ने इस कार्यक्रम के भूरी भूरी प्रशंसा की। दोपहर 2:00 बजे 9 निर्धन कन्याओं का विवाह लग्न मुहूर्त में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार संपन्न कराया गया, साथ ही स्थापना दिवस के दिन भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया। भंडारे में पहुंचे भक्तजनों ने हजारों की संख्या में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में महिलाएं व पुरुष बच्चे शामिल हुए।

जय अंबे जागरण मंच के अरविंद कुमार बबलू द्वारा बताया गया,, विगत 9 वर्षों से लगातार 1 मार्च को सांई स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। जिसमें हमारे जागरण मंच द्वारा निर्धन कन्याओं के विवाह के साथ अन्य कार्यक्रम भी संपन्न कराया जाता है,, साथ ही नव दंपत्ति के विदाई के वक्त दैनिक उपयोग की वस्तुओं भी भेंट की जाती है। कार्यक्रम के दौरान थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह के साथ पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरविंद कुमार मद्धेशिया, सुशील कुमार मद्धेशिया ,रूपेश पोरवाल, बद्री पोरवाल ,दिनेश तिवारी, मदन लाल श्रीवास्तव, संजय मद्धेशिया, उत्तम शाहा, प्रेम प्रकाश सिंह आदि लोगों का भरपूर सहयोग मिला।

error: Content is protected !!