संदीप त्यागी ने गाजियाबाद नाम परिवर्तन हेतु मांगा सहयोग

गाज़ियाबाद ब्यूरो चीफ प्रमोद केसरवानी

गाज़ियाबाद जिले के नाम को परिवर्तित करने के लिए अभियान चला रहे अधिवक्ता संदीप त्यागी रसम ने गाज़ियाबाद राष्ट्रीय व्यापार मंडल अध्यक्ष के सदस्यों के साथ मिलकर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा की शानदार जीत पर व उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के सबसे लंबे कार्यकाल की बधाई दी। साथ ही संदीप त्यागी रसम ने गाजियाबाद जिले के नाम को परिवर्तित करने के लिए जनसामान्य की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सहयोग करने हेतु निवेदन भी किया।
संदीप त्यागी रसम ने आगे कहा कि त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड का यह चुनाव परिणाम, देश की जनता 2024 के चुनाव के लिए एक संकेत के रुप में, देश की जनता सभी राजनीतिक दलों को दिखा रही है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, पंडित अशोक भारतीय, मनोज गुप्ता, विनीत शर्मा, प्रदीप चौधरी आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!