विधान सभा बबेरू के सिटी पैलेस में भाजपा की बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला का आयोजन हुआ सम्पन्न

प्रभंजन कुमार ब्यूरो चीफ बांदा

बाँदा जनपद के बबेरु विधान सभा के सिटी पैलेस में बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला का आयोजन मंडल अध्यक्ष राजा दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

वही जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्त ने मंडल बबेरु, कमासिन, मरका, पवैया मंडल के उपस्थित पदाधिकारियों का जायजा लिया जिसमे कई पदाधिकारी अनुपस्थित रहे।

वही जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि अल्प विस्तार अपने सेक्टरों में प्रवास करेगे तथा बूथ की कमेटी में 11 सदस्य बनाने के अंतर्गत एक महिला होना चाहिए एवं जाति समीकरण ठीक होना चाहिए।

आगे कहा गया कि महामन्त्री ही बीएलए टू रहेगा, तथा अपने बूथों का वाट्सअप ग्रुप बनाना है, एक सदस्य लाभार्थी प्रमुख रहेगा तथा एक सदस्य प्रभावी मतदाता रहेगा।

इस दौरान कहा गया कि जब से प्रधानमंत्री 8 साल से लगे हुए हैं वहीं देश तरक्की की ओर है। विश्व के नेता हमारे देश को सर्वश्रेष्ठ मानते है तथा हमारे देश की अर्थ व्यवस्था मजबूत हुई है।

राष्ट्रपति के भाषण को सभी शक्ति केंद्रों में लेकर जाना है तथा होली मिलन समारोह नगर निकाय के सभी दावेदारों द्वारा किया जायेगा।

इस दौरान किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, ब्लाक प्रमुख कमासिन रावेन्द्र गर्ग, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेमनारायण पटेल, कमासिन मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, पवैया मंडल अध्यक्ष राजनारायण पटेल, मरका मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनीष पटेल, मोहित गुप्ता,महिला मोर्चा से गीता, मधु गुप्ता सहित सैकडो पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!