सांसद ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित “गपशप लन्च” कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित किया शुभारम्भ

बाल कलाकारों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन

महिलाओं की सुरक्षा, महिलाओं का सशक्तिकरण एवं महिलाओं का सम्मान केन्द्र व प्रदेश सरकार की सर्वाच्च प्राथमिकता- सांसद

आर पी यादव ब्यूरो चीफ
यू पी फाइट टाइम्स

       कौशाम्बी:-- सांसद  विनोद सोनकर ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उदयन सभागार में आयोजित “गपशप लन्च” कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया तथा बाल कलाकारों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। 
        मा0 सासंद ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, महिलाओं का सशक्तिकरण एवं महिलाओं का सम्मान केन्द्र व प्रदेश सरकार की सर्वाच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनायें संचालित कर रहीं है तथा बेटियों के जन्म से लेकर शिक्षा एंव विवाह तक चिन्ता कर अनेक कल्याणकारी योजनायें भी संचालित कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि गरीब मॉ को अब अपनी बेटी के विवाह की चिंता करने की जरूरत नहीं है, प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत विवाह करा रही हैं। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा सभी पात्र लोगों को जाति, धर्म, क्षेत्र एवं सम्प्रदाय के आधार पर बिना भेद-भाव किये लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला मुखिया के नाम पर प्रधानमंत्री आवास दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने 09 करोड़ से ज्यादा लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, 3.5 करोड़ से ज्यादा प्रधानमंत्री आवास, 11 करोड़ से ज्यादा लोगां को आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क इलाज की सुविधा एवं 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को निःशुल्क राशन देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मन्दिर बन रहा है तथा वाराणसी में काशी कॉरिडोर का भी विकास किया गया है।   “गपशप लन्च” कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं, बालिकाओं एवं स्थानीय कलाकारों को शामिल कर वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं लैंगिक समानता के प्रति जनसमुदाय को जागरूक किया। महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओ-बेटी पढाओ से सम्बन्धित गीत प्रस्तुत किया गया। 
       कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा  प्रेम चन्द्र चौधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अभिषेक उपाध्याय, सदस्य बाल कल्याण समिति, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, महिला कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रही।
error: Content is protected !!