कृषि विज्ञान केन्द्र नानपारा में आयोजित हुआ किसान मेला

सासंद बहराइच रहे मुख्य अतिथि

ब्यूरो चीफ उदय कुमार मौर्य

बहराइच।देश मोटे अनाज (Coarse Grains) का उत्सव भी दिवसीय कृषि विज्ञान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अक्षयबर लाल गौड़ माननीय सांसद बहराइच कृषि मेला एवं प्रदर्शनी की सराहना करते हुए माननीय सांसद जी के द्वारा प्रसार साहित्य का विमोचन किया गया,

उन्होंने किसानों को मोटे अनाज की विशेषताओं पर जोर दिया तथा उन्होंने मोटे अनाज की खेती करने से कुपोषण की समस्या से निपटने का नया और सरल मार्ग मिलेगा। वहीं किसानों की आय दोगुनी होने का मार्ग भी प्रशस्त होगा। यही करण है कि किसानों को इन अनाजों की खेती करने के लिए जागरूक किया जाएगा और दूसरी ओर लोगों को मोटे अनाज के महत्व से अवगत कराया जाएगा जिससे इनकी खपत बढ़े और किसान इनकी खेती में रूचि दिखाएं।

इसके अतिरिक्त मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इस वर्ष मोटे अनाज के समर्थन मूल्यों में भी वृद्धि कर दी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री घनश्याम सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक ने कहा कि जलवायु परिवर्तन मैं जब तापमान बहुत अधिक होता है तब भी मोटे अनाज की खेती बहुत आसानी से की जा सकती है, तथा ये अनउपजाऊ किस्म की मिट्टी और कम मेहनत में भी आसानी से पैदा हो जाते हैं। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. के. एम. सिंह ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने 2023 के अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष है। कभी वो दौर था कि हर भारतीय घर की थाली में कोई न कोई मोटा अनाज जरूर नजर आता था, लेकिन धीरे-धीरे खानपान के तरीके इस कदर बदले की थाली में अनाज कम जंक फूड ज्यादा नजर आने लगा। देश का हर नागरिक सेहतमंद रहे इसके लिए सुपरफूड मिलेट्स को हर घर की पंसद बनाने के लिए सरकार की कोशिशें जारी हैं। मोटे अनाज को कुपोषण के खिलाफ कारगर हथियार तो डायबिटीज और हाइपरटेंशन सरीखी बीमारियों को दूर भगाने का जरिया बताया था। ज्वार, बाजरा, रागी, मडुवा, सावां, कोदों, कुटकी, कंगनी, चीना जैसे मोटे अनाज की अहमियत समझते हुए ये कदम उठाया था। जयप्रकाश सिंह ब्लाक प्रमुख, नवाबगंज ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा क्षेत्र में बहुत ही तकनीकी प्रसारण कर रहे एवं किसानों को जागरूक कर रहे हैं।

कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच प्रथम के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ बी पी शाही ने कार्यक्रम को संबोधित कर बताया कि मोटे अनाज पौष्टिकता से भरपूर होते हैं इसीलिए उन्हें सुपरफूड की संज्ञा दी जाती है। कार्यक्रम में कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच प्रथम के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ शैलेंद्र सिंह ने फसलों कीअच्छी पैदावार हेतु किसानो को उच्चतम तकनिक की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में अतिथि पीपीओ श्रीमती प्रिया नंदा ने कृषकों को जिले में चल रही पौध सुरक्षा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में अन्य अतिथिगण जिला वन अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य ,क्षेत्र प्रबंधक इफ्फको, सहायक निदेशक रेशम, जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, डी.सी.मनरेगा ने कृषि संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में श्री शिव शंकर सिंह, श्री रामप्रवेश मौर्य, श्री सजन कुमार, श्री रामबचन, श्री धर्मेंद्र कुमार, श्री सरवर अली समेत अन्य प्रगतिशील कृषकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा मेले में लगाए गए निजी एवं सरकारी संस्थानों द्वारा लगाई गए स्टाल को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया । अन्य कृषि विज्ञान केंद्र से आए वैज्ञानिक डॉक्टर नीरज सिंह, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. राम भरोसे आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्र के वैज्ञानिक रेनू आर्या, डॉ. हर्षिता, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. एस. बी. सिंह, श्री उपेंद्र सिंह, श्री बृजेश सिंह आदि का सहयोग रहा।

error: Content is protected !!