होली का त्योहार आकर्षक और मनोहर रंगो का त्योहार है यह एक ऐसा त्योहार है

ज्ञानेश्वर बरनवाल देवरिया।

देवरिया भाजपा सलेमपुर के कार्यकर्ताओं ने जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल के नेतृत्व में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन ईचौना वार्ड में किया।
सभी कार्यकर्ताओं ने फूलों एवम अबीर से होली खेली।
एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाने के बाद सभी होली गीत पर नृत्य करने लगे।


जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल ने कहा कि
होली का त्योहार आकर्षक और मनोहर रंगो का त्योहार है यह एक ऐसा त्योहार है जो हर धर्म संप्रदाय जाति के बंधन की सीमा से परे जाकर लोगो को भाईचारे का संदेश देता है।


मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने कहा कि भारत देश में यह त्योहार आपस में प्रेम व सदभावना को बनाये रखने वाला है यह त्यौहार हमारी संस्कृति एवं परंपरा को आगे बढ़ाने का काम करता है। हमारी परंपरा रही है कि हम इन त्योहारों को आपसी प्यार प्रेम एवं सामूहिक रूप से मनाते हैं जिससे समाज में भाईचारा बना रहे।
उक्त अवसर पर आशुतोष तिवारी,रविशंकर मिश्र,मनीष मिश्र,अनूप उपाध्याय, डेविड सैनी,दुर्गेश जायसवाल,अभिषेक सिंह,धीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!