हेतिमपुर राम जानकी मन्दिर परिसर मे किया गया होली मिलन समारोह अयोजित

ज्ञानेश्वर बरनवाल देवरिया

देवरिया जनपद के नव सृजित हेतिमपुर नगर पंचायत में स्थित राम जानकी मन्दिर परिसर में प्रेम और भाई चारे का प्रतीक होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।

जिसमें प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शामिल हुऐ। होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम से समारोह की शुरुआत भक्ती गीत गणेश वंदना से आरंभ हुई। इसके बाद होली पर्व होने से होली एवम् अवध गीतों से कार्यक्रम बेहद शानदार होते हुए लोगों ने होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होकर गीतों का आनंद उठाया। होली मिलन समारोह में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मानव जीवन में प्रेम, सौहार्द, एकता और भाईचारे , बुराई पर अच्छाई का पर्व होली मिलन समारोह आपसी संबंधों को मिठास के रंगो में घोलता है। होली पर्व भाई चारे संबधो को बनाएं रखना हमारी संस्कृति का धरोहर हैं।

जिसे सदियों से चली आ रही हिंदू धर्म की प्रमुख परंपरा में से एक रहा है। होली मिलन समारोह में युवा जागृति उधोग एकता संस्था प्रमुख शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आपसी संबंधों को मजबूत और प्रेम को मजबूत करता है। ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ने सभी को अपनी शुभकामनाये देते हुऐ भाईचारा का पर्व बताया। होली मिलन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वीरेंद्र यादव ने कहा कि होली पर्व भारतीय संस्कृति, और सभ्यता का अटूट पर्व है जिसमें हम सभी को सदियों से चली आ रही परंपरा को बनाए रखना होगा तभी आपसी संबंधों का पर्व बना रहेगा।

इससे पहले मुख्य अतिथि सूर्य प्रताप शाही के स्वागत गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। महुआडीह महिला मोर्चा की महिलाएं ने फगुआ मोदी योगी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित गीत गाकर समा बांध दिया। इस दौरान लोगों ने होली गीतों भरपूर आनंद उठाया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता वृजनारायन निषाद , वीरेंद्र यादव, रमेश जायसवाल, राजकेश्वर जायसवाल, हरिलाल सिंह, त्रिलोकी सिंह, सुनील गुप्ता, हरिकेश सिंह, अमरजीत यादव, संतराज गौड़, जाकिर हुसैन, सतेन्द्र गुप्त,धन्यजय त्रिपाठी, जगदम्बा लाल श्रीवास्तव,रामलखन राव, वशिष्ठ शर्मा, धर्मसेन साहनी, गुड्डू निषाद, मैना सिंह, गोलू गिरी तथा महुआडीह एसओ , हेतिमपुर चौकी प्रभारी सहित पुलिस कर्मी के साथ कार्यक्रम स्थल पर हजारों की भीड़ उपस्थित रही।

error: Content is protected !!