होली पर्व पर धूमधाम से मना दूधेश्वर महोत्सव

प्रमोद केसरवानी ब्यूरो चीफ

गाजियाबाद। श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर में होली के पर्व पर धूमधाम से दूधेश्वर महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशाल शोभा पंखा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में स्वयं श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्री महंत नारायण गिरी जी महाराज रथ पर सवार थे। इस अवसर पर विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मर्षि विभूति बीके शर्मा हनुमान सहित काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा में भाग लिया।


अबीर-गुलाल और विभिन्न झांकियों के साथ दूधेश्वरनाथ मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई, जो देवी मंदिर, गंज, दिल्ली गेट, डासना गेट से विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस मंदिर पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में अश्वों पर साधु संत सवार थे। मधुर धुनों पर कलाकारों ने मनमोहक नृत्य किया। ढोल और बैंडबाजे के साथ यह शोभा यात्रा निकाली गई। भगवान शिव और पार्वती के विभिन्न झांकियां शोभा यात्रा में शामिल की गई। भव्य शोभायात्रा का संचालन देवी मंदिर के महंत श्री गिरिशानंद गिरी जी एवं विजय गिरी जी महाराज कर रहे थे।

error: Content is protected !!