G-20 उत्तर प्रदेश योग लीग 2023 के लिए भाटपाररानी से अखिलेश गुप्ता ने किया क्वालीफाई

ज्ञानेश्वर बरनवाल देवरिया

    देवरिया रीजनल स्टेडियम गोरखपुर में  मंडल स्तर की चयन की प्रक्रिया पूर्ण हुई। जिला योगासन खेल संघ देवरिया के अध्यक्ष अमरेश कुमार गुप्ता को गोरखपुर मण्डल का प्रभारी बनाया गया था उनकी उपस्थिति में गोरखपुर मण्डल से 9 बालक तथा 5 बालिकाओं ने G20 उत्तर प्रदेश योग लीग 2023 लखनऊ के लिए क्वालीफाई किया। वहीं देवरिया से अखिलेश कुमार गुप्ता का चयन हुआ। जिला योगासन खेल संघ देवरिया के  अध्यक्ष  योगाचार्य अमरेश कुमार गुप्ता तथा जिला योगासन खेल संघ देवरिया के  सचिव सत्यप्रकाश शर्मा को कोच के रूप में चयन किया गया है ,जो बच्चों के साथ के .डी .सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ बच्चों को लेकर जाएंगे। 

यह योगासन लीग उत्तर प्रदेश खेल मंत्रालय और उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोशियशन द्वारा कराया 17-19 मार्च आयोजन होगा जिसमे प्रतिभाग करने वाले योग खिलाडियों को यात्रा ,आवास तथा भोजन की व्यवस्था उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की जाएगी।
इस चयन प्रक्रिया में जिला योगासन खेल संघ के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा तथा डॉ॰ विनय मल्ल ,क्षेत्रीय खेल अधिकारी आले हैदर ,संदीप गुप्ता आदि की उपस्थिति में संम्पन हुई।


भाटपाररानी से अखिलेश कुमार गुप्ता चयन होने पर जिला योगासन खेल संघ के संरक्षक डॉ॰ पवन कुमार राय ,डॉ॰ सुशील पाण्डेय ,श्री राजकुमार शाही ,एडवोकेट रवि प्रकाश कुशवाहा सदस्य देवव्रत पाण्डेय तथा ग्राम बतरौली प्रधान वासुदेव कुशवाहा ने बधाई दी है।

error: Content is protected !!