कौशाम्बी क्राइम खबरे यू पी फाइट टाइम्स के साथ

दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्युरो चीफ आर पी यादव

कौशाम्बी जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कौशाम्बी पुलिस प्र०नि० महेश चन्द्र मय हमराह पुलिस बल द्वारा पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गंगादीन पुत्र इन्द्रपाल निवासी ग्राम जोगापुर थाना कौशाम्बी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।


: चेकिंग के दौरान की गई कार्यवाही

कौशाम्बी जनपद में चलाये जा रहे यातायात से सम्बन्धित अभियान के क्रम में जनपद स्तर पर विभिन्न थानों व यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई एंव चेकिंग के दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चेक किया गया जिसमे यातायात नियमों का उल्लघन करने वाले 140 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा एक वाहनों से 500 रुपए सम्मन शुल्क वसूला गया।

निरोधात्मक कार्यवाही मे 04 अभियुक्त गिरफ्तार

कौशाम्बी जनपद में अपराध के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में साधारण मारपीट व शांति भंग करने के आरोप में थाना मंझनपुर से एक थाना सराय अकिल से एक थाना कड़ाधान से दो कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया

error: Content is protected !!