सम्राट अशोक मंडल ने धूमधाम से मनाई सम्राट अशोक की जयंती

यू पी फाइट टाइम्स चायल से संवाददाता दिलीप कुमार पाण्डेय

चायलकौशांबी…सम्राट अशोक जयंती समारोह का आयोजन जिले के मरधरा संदीपन घाट थाना क्षेत्र में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए और सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया है।
कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत राजेश कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथियों को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। वक्ताओं ने सम्राट अशोक के सिद्धांतों के बारे में लोगों को बताया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सिराथू लव-कुश मौर्या, अमरनाथ सिंह पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक ,शिव मोहन मौर्या अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक, प्रतिभा कुशवाहा ,रामनरेश पासी ,तूफान सिंह ,रमेश चंद्र मौर्या ,विनोद कुमार ,चंद्रिका प्रसाद ,सूरज प्रसाद, महेंद्र मौर्या ,रमेश मौर्या ,जितेंद्र मौर्या ,हरीश चंद्र ,राजीव विश्वकर्मा ,राम बहादुर ,गया प्रसाद, अशर्फीलाल, लालचंद कुशवाहा, आरके सरोज ,छेदीलाल बौद्ध सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!