छोटी चक वार्ड संख्या-20 में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

ब्युरो रिपोर्ट खगड़िया

खगड़िया/दिनाँक 30 मार्च 2023 को लोक आस्था की पर्व रामनवमी के शुभ अवसर पर गोगरी जमालपुर के छोटी चक वार्ड संख्या 20 में कुमार रवि (वार्ड पार्षद गोगरी नगर परिषद वार्ड सँख्या-20)के नेतृत्व में हजारों श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा में भाग लिया।

आपको बता दें कि कुमार रवि हर साल लोक आस्था की पर्व रामनवमी में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं।पूरे वार्ड संख्या में गूँज रहा था जय श्री राम के नारे।युवाओं में काफी जोश देखा गया।

इस शोभा यात्रा में कुमार रवि के साथ डॉ संजय पोद्दार, अजीत मिश्रा ,भोली पोद्दार, अमरजीत पोद्दार, रामबिलास पासवान के साथ हजारों श्रद्धालु गणों ने भाग लेकर एक मिशाल कायम किया।आइये देखते हैं शोभा यात्रा की एक झलक—-

error: Content is protected !!