रमाकांत मिश्रा की भावभीनी विदाई

क्राइम रिपोर्टर बंशीलाल 

कौशाम्बी। कोखराज थाना परिसर में थाना अध्यक्ष द्वारा सेवानिवृत्त उप निरीक्षक को फूल माला पहनाकर भावभीनी विदाई की गई कोखराज थाना अध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य द्वारा सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक रमाकांत मिश्रा को फूल माला पहना कर भावभीनी विदाई की गई

विदाई के दौरान उप निरीक्षक के कार्यों का उल्लेख करते हुए थाना अध्यक्ष श्री मौर्य ने कहा कि ड्यूटी के दौरान उप निरीक्षक द्वारा अपने कार्यों का सही निर्वहन किया गया उन्होंने कभी भी गरीबों का शोषण नहीं किया अपराधियों को हमेशा सलाखों के पीछे भेजा है। उप निरीक्षक द्वारा कर्तव्य का पालन करते हुए जीवन में सही तरीके से नौकरी का निर्माण किया गया है।

उप निरीक्षक विदाई अवसर पर उन्होंने कहा कि उनके आगे को सही सलामत जीवन व्यतीत करने के लिए लंबी उम्र की कामना की जाती है। रिटायरमेंट के परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए परिवार को अमूल्य समय देना चाहिए परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए तथा परिवार में उपस्थित सभी छोटे बड़े बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए विदाई के दौरान थाना परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया,

इस दौरान थाना परिसर में पुलिस कर्मचारियों सहित पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे हैं।

error: Content is protected !!