धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा, सैकड़ो की संख्या मे भक्त हुए शामिल और झूमे श्रद्धालु गण

खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ऐमापुर में 11 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जिसके उपलक्ष्य में शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाएं व युवतियां कलश लेकर गांव भ्रमण किया

विश्व हिंदू महासंघ धाता फतेहपुर के ग्राम ऐमापुर में कलश यात्रा और शोभायात्रा निकाली गई जिसमें धाता ब्लॉक अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ दीनबंधु सिंह पटेल के अगुवाई में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी नागेश्वर मिश्रा विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष मनोज द्विवेदी जिला मंत्री महेंद्र मिश्रा ब्लॉक उपाध्यक्ष ऋतु सिंह पटेल ब्लॉक मंत्री अखिलेश मोदनवाल ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय जिला संयोजक राम नारायण शुक्ला जिला उपाध्यक्ष बाबा दयासागर द्विवेदी छोटू सहित बड़ी संख्या श्रद्धालु मौजूद रहे।


फतेहपुर से अनुपम सिंह की रिपोर्ट

error: Content is protected !!