उच्च प्राथमिक विद्यालय दलेलग पर सत्र के पहले दिन बच्चों को बांटी गई निशुल्क पाठ्य पुस्तकें

ब्युरो रिपोर्ट मदनपाल सिंह

पीलीभीत उच्च प्राथमिक विद्यालय दलेलगंज मे आज सत्र के पहले दिन बच्चों को शासन से प्राप्त निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गई आज विद्यालय स्तर पर बनाए गए नामांकन प्रवेश उत्सव कार्यक्रम मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के दूरदर्शन पर प्रसारित स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण के सजीव प्रसारण हेतु विद्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य अध्यक्ष ग्राम प्रधान दलेलगंज के प्रतिनिधि एवं ग्राम प्रधान पति आसपुर झंकार सिंह की उपस्थिति रही ।ग्राम प्रधान आसपुर द्वारा बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें प्रदान कर बच्चों को लगन से पठन-पाठन करने हेतु कहा गया। सत्र के प्रथम दिन विद्यालय पर कक्षा छह में तीस से अधिक बच्चों का नामांकन किया गया एवं उन्हें भी पाठ्य पुस्तकें प्राप्त कराई गई।

error: Content is protected !!