भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 44वाँ स्थापना दिवस

प्रभंजन कुमार ब्यूरो चीफ बांदा

बांदा 6 अप्रैल
भाजपा के 44 वें स्थापना दिवस पर जनपद के सभी 16 मंडलों अंतर्गत आने वाले 1388 बूथों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से धूमधाम के साथ पार्टी का स्थापना दिवस मनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उद्बोधन को सुना।
बृहस्पतिवार को बांदा उत्तरी मंडल के झील का पुरवा सेक्टर अंतर्गत आने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी धाम जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में बड़े धूमधाम के साथ पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर जिला कार्यालय में पार्टी का ध्वज लगाने के साथ-साथ अतिथियों द्वारा बूथ अध्यक्षों का माल्यार्पण कर उनको सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष तथा जिला प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कि भाजपा इस यात्रा को गर्व के साथ देख रही है और पार्टी में विश्वास जताने वाले अरबों लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आज पार्टी के स्थापना दिवस के साथ ही हनुमान जन्मोत्सव भी है उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी काम नहीं जो पवन पुत्र नहीं कर सकते। भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित उक्त कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भी संबोधित किया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र के साथ काम करते हुए आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, कमासिन ब्लाक प्रमुख रावेंद्र गर्ग, बड़ोखर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, बबेरू ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल, नरैनी ब्लाक प्रमुख मनफूल पटेल, पूर्व जिला महामंत्री गिरिजेश तिवारी, कालू सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह ने बूथ नंबर 12 के बूथ अध्यक्ष रमेश राजपूत के घर पहुंच कर फिर एक बार मोदी सरकार का स्लोगन लिख, कमल निशान बनाते हुए वॉल पर पेंटिंग के माध्यम से अभियान का शुभारंभ किया और बूथ अध्यक्ष को पार्टी का ध्वज प्रदान किया।

इस अवसर पर डॉ रागिनी शिवहरे, जिला कोषाध्यक्ष संतु गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसी प्रकार नरैनी मंडल के बूथ नंबर 4 हुसैनपुर कला में क्षेत्रीय विधायक ओम मणि वर्मा द्वारा बूथ अध्यक्ष संतराम शिवहरे के आवास पहुंचकर पार्टी का ध्वज लगाया और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का उद्बोधन सुना। इस अवसर पर सुनील शर्मा, ओमप्रकाश पांडे, लालाराम, गोरेलाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। तिंदवारी मंडल के संतोषी नगर में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि भूरेलाल फौजी ने कार्यकर्ताओं संग पार्टी का स्थापना दिवस मनाते हुए पीएम मोदी तथा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के उद्बोधन को सुना। यहां उपस्थित भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि पीएम मोदी ने बीजेपी के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की कोख से जन्म लिया, भाजपा लोकतंत्र के अमृत से पोषित हुई, भाजपा देश के लोकतंत्र को, देश के संविधान को मजबूत करते हुए दिन रात देश के लिए काम कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने बबेरू मंडल के बूथ नंबर 66 के बूथ अध्यक्ष अशोक सिंह के आवास में पहुंचकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जहां चेयरमैन विजय पाल सिंह व अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी तरह चेयरमैन सुधीर सिंह ने मतौंध नगर, पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय ने नरैनी मंडल के तिलक नगर, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने ग्राम बिलगांव, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ने बांदा उत्तरी मंडल के पुलिस लाइन बूथ तथा पूर्व जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह ने बांदा सदर के गायत्री नगर में पहुंचकर बूथ अध्यक्ष के घर में पार्टी का ध्वज लगाकर, कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। आज के पार्टी स्थापना दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों की सफलता हेतु संगठन द्वारा राजेश सेन को जिला संयोजक तथा डॉक्टर देवेंद्र भदोरिया, राजर्षी शुक्ला तथा संतोषनंदन गौतम को जिला सह संयोजक बनाया गया था।

error: Content is protected !!