श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा

शोभायात्रा के दौरान डीजे की धुन पर जमकर नाचे भक्त

ब्यूरो चीफ उदय कुमार मौर्या

सुजौली,बहराइच

श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य मे शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा दुर्गा माता मंदिर टपरा बाज़ार से प्रारंभ होकर सुजौली, घूरेपुरवा, अयोध्यापुरवा, बलिदान पुरवा, चफ़रिया, सीतारामपुरवा, बरखड़िया, मंगलपुरवा, सिरसियनपुरवा, कारीकोट, आजमगढ़पुरवा, मटेही होते हुए दुर्गा माता मंदिर मेला मैदान टपरा बज़ार पर समापन किया गया।
इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओ के साथ साथ क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया।

शोभा यात्रा के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना सुजौली की पुलिस टीम कांस्टेबल अखिलेश चौहान, कास्टेबल विजय पासवान, पीआरडी रमेश चौहान आदि मौजूद रहे


इस मौके पर सनातन धर्म के प्रति समर्पित खंड संचालक गिरिजापति त्रिपाठी, किशन साहनी, क्रांति मिश्रा, सर्वेश जायसवाल, ऋतिक तिवारी, पंकज सोनी, राम सिंह, बजरंग दल से शोभित सिंह, प्रफुल्ल जायसवाल, रागेंद्र मौर्या, अभिमन्यु, सर्वजीत शर्मा, अंकित यज्ञसैनी आदि लोगो ने रेली मे बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया।

error: Content is protected !!