केन्द्रीय संसदीय कार्य व संस्कृति राज्यमंत्री, केन्द्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री, प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) समाज कल्याण एवं सांसद ने नवजोड़ों को दियाआशीर्वाद

ईश्वर से सुखमय एवं सफल दाम्पत्य जीवन की कामना की

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 551 जोड़ों में 05 मुस्लिम समुदाय के तथा 546हिन्दू समुदाय के जोड़ो का का विवाह सम्पन्न हुआ

दुर्गाभाभी स्थल पर 05 करोड़ की लागत से एक म्यूजियम बनाया जायेंगा-अर्जुनराम मेघवाल

यू पी फाइट टाइम्स
आर पी यादव ब्यूरो चीफ

कौशाम्बी:–केन्द्रीय संसदीय कार्य व संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी, प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) समाज कल्याण श्री असीम अरूण एवं सांसद विनोद सोनकर ने आज फसैया मैदान में कौशाम्बी महोत्सव के तहत आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नवजोड़ों को आशीर्वाद देते हुए ईश्वर से सुखमय एवं सफल दाम्पत्य जीवन की कामना की। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 551 जोड़ों (546 जोड़ो का विवाह एवं 05 जोड़ां का निकाह) का विवाह सम्पन्न हुआ।


केन्द्रीय संसदीय कार्य व संस्कृति राज्यमंत्री ने वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि व्यक्ति एक इकाई के रूप में होता है, विवाह होने के बाद वह परिवार हो जाता है, जैसे ही परिवार बढ़ता है, इकाई और बड़ी हो जाती है, जिसे हम समाज कहतें हैं और जब सामाजिक रूप से व्यक्ति श्रेष्ठ बनता है तो राष्ट्र को भी श्रेष्ठ बनाता है। उन्होंने वर-वधुओ से कहा कि जीवन में अच्छे-अच्छे गुण सीखें, अगर पति समझदार हो तो पत्नी को समझाये और पत्नी समझदार हो तो पति को समझाये, यहॉ 02 परिवार एक साथ जुड़ रहे है, 02 परिवारों की संस्कृति एवं परम्परायें जुड़ रहीं हैं, यदि परिवार श्रेष्ठ बनेंगा तो समाज श्रेष्ठ बनेंगा, समाज श्रेष्ठ बनेगा तो देश श्रेष्ठ बनेंगा। प्रधानमंत्री की संकल्पना है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।

उन्होंने आश्वसन दिया कि दुर्गा भाभी स्थल, शहजादपुर में रूपये 05 करोड़ की लागत से एक म्यूजियम बनाया जायेंगा, इसके लिए उनके द्वारा शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गई। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी की मंशा है कि जिन महापुरूषों/स्वतन्त्रता सेनानियो का वर्णन पुस्तकों में नहीं हुआ है उन्हें चिन्हित कर पहचान दिलाने का कार्य किया जाय। उन्होने कहा कि वीरांगना दुर्गा भाभी का चरित्र बहुत ही महान है।


केन्द्रीय विदेश एवं सस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कौशाम्बी महोत्सव के आयोजन के लिए सांसद विनोद सोनकर को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वे इस क्षेत्र में आकर गौरवान्वित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष-2014 के बाद जनपद कोशाम्बी का सर्वांगीण विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि कौशाम्बी का उल्लेख वेदों एवं उपनिषदों में किया गया है। वर्ष-1962 में कौशाम्बी में उत्खनन के दौरान निकले पुरातत्व देश के विभिन्न विश्वविद्यालय में अध्ययन के लिए संरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में कौशाम्बी का गौरवपूर्ण एवं वैभवशाली इतिहास रहा है, यहॉ पर 51 शक्तिपीठों में से एक मॉ शीतला का धाम है। भगवान पद्यमप्रभु एवं तथागत बुद्ध की धरती है। उन्होने कहा कि वर्ष-2014 के बाद प्रधानमंत्री जी के द्वारा देश की संस्कृति एवं विरासत को संजोने/संरक्षण देने का कार्य किया जा रहा है, कौशाम्बी का इतिहास भी गौरवशाली है, इस क्षेत्र के लोग अपने इतिहास एवं अपनी परम्पराओं पर गौरव महसूस करें और साथ ही देश को भी गौरवान्वित करें, जब तक हम अपने इतिहास पर गौरवान्वित नहीं होंगे, तब तक विकास/प्रगति की राह पर कोई देश नहीं चल सकता, हम सबको अपने इतिहास पर गौरवान्वित होना चाहिए। उन्हांने सांसद के अनुरोध पर आश्वासन देते हुए कहा कि सांसद विनोद सोनकर द्वारा जनपद कौशाम्बी में पर्यटन की दृष्टि से जो भी प्रस्ताव उपलब्ध कराया जायेंगा, उसे पूर्ण करने का पूरा प्रयास किया जायेंगा।


राज्यमंत्री समाज कल्याण ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि कौशाम्बी के ऐतिहासिक भूमि पर कौशाम्बी महोत्सव का आयोजन हो रहा है। सामूहिक विवाह योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा कल्पना की गई थी।

मुख्यमंत्री की कल्पना के आधार पर ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना निरन्तर आगे बढ़ रहीं है, इस योजना का मूल उद्देश्य है कि समाज के गरीब वर्ग की बेटियों का विवाह सम्मान के साथ बेहतर माहौल एवं व्यवस्था में किया जाय, वर-वधुओं को अपनी गृहस्थी शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मदद दिया जाता है, सरकार का यही प्रयास है कि आपके सम्मान के लिए कार्य किया जाय, कहीं कोई कमी न होने पाये। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत अभ्यर्थियों/बच्चों को कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है, जारी पी0सी0एस0-2022 के परिणाम में 51 अभ्यर्थी, जो अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग प्राप्त कर रहें थे, उनका भी चयन हुआ है।

सांसद  विनोद सोनकर  ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हए केन्द्रीय संसदीय कार्य व संस्कृति राज्यमंत्री ,अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय विदेश एवं सस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी, प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) समाज कल्याण श्री असीम अरूण जी का स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए कहा कि कौशाम्बी महोत्सव का उद्देश्य देश-दुनियॉ के मानचित्र पर कौशाम्बी को पर्यटन के रूप में स्थापित करना है। केन्द्रीय गृह व सहकारिता मन्त्री एवं  मुख्यमंत्री जी द्वारा कौशाम्बी महोत्सव का शुभारम्भ किया गया, जिससे कौशाम्बी की पहचान देश-दुनियॉ में हुई है। उन्होंने कौशाम्बी महोत्सव के अन्तर्गत तीनों दिन किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कौशाम्बी पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है, पर्यटन के रूप में स्थापित हो जाने पर कौशाम्बी की गरीबी एवं पिछड़ापन दूर होगा, यहॉ के लोगों एवं युवाओं को रोजगार मिलेंगा। कौशाम्बी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा है।
              इस अवसर पर पूर्व विधायकगण  लाल बहादुर,  संजय गुप्ता एवं  शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, भाजपा जिलाध्यक्षा  अनीता त्रिपाठी, जितेन्द्र सोनकर, प्रेम चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा जिलाधिकारी  सुजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक शबृजेश श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री दिलीप पटेल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
error: Content is protected !!