अज्ञात कारणों के चलते महिला होमगार्ड ने लगाई फांसी, हुई मौत

प्रभंजन कुमार ब्यूरो चीफ बांदा

उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा से फिर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसके अंतर्गत एक महिला होमगार्ड ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

आपको बता दे कि यह पूरा मामला बांदा जनपद के तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्रामपंचायत शहिगा,से सामने आया हुआ है।

आपको बता दे कि महिला के इस खतरनाक कदम से क्षेत्रवासियों में सनसनी फ़ैल गई है।

मृतक महिला के पुत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि ये सब कैसे और कब हो गया इसकी हम लोगो को कोई जानकारी नहीं।

महिला के पुत्र ने आगे बताया कि मैं घर के बाहर था और पिता भी घर पर मौजूद नही थे।

वहीं जानकारी करने पर बताया गया कि मृतक महिला का नाम जमुना देवी उम्र लगभग 55 वर्ष है जिनके पति का नाम जगदीश विश्वकर्मा है।

वही अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि है जमुना देवी महिला होमगार्ड थी और घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है शव का पंचनामा भरकर आगे के विधिक कार्यवाही की जा रही है

error: Content is protected !!