अवध शुगर एंड एनर्जी मिलिटेड ढांढा शुगर मिल्स द्वारा पदम श्री से सम्मानित डॉ बक्शी राम के सम्मान में किसान गोष्ठी कोटवा बावन मोर्चा में आयोजित

ज्ञानेश्वर बरनवाल देवरिया

देवरिया जनपद के कोटवा बावन मोर्चा मां भगवती के स्थान पर कुशीनगर जनपद के अवध शुगर मिल्स प्राइवेट लिमिटेड ढांढा बुजुर्ग द्वारा आयोजित किसान गोष्ठी आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ बक्शी राम के सम्मान में वृहद गोष्ठी का आयोजन किया गया।

अधिशासी अध्यक्ष एभीपी ,भीपी केन और गोष्ठी के अध्यक्ष छेदी सिंह द्वारा कृषि गन्ना वैज्ञानिक बक्शी राम जी को शाल ओढ़ाकर व माला पहना कर स्वागत किया गया गन्ना वैज्ञानिक ने किसानों को खेती करने के नए-नए तकनीक बताया । जिसमें 400 से अधिक किसान भाइयों ने प्रशिक्षण और आधुनिक तरीके से खेती करने गुण बताए गए। किसान गोष्ठी की अध्यक्षता सम्मानित किसान छेदी सिंह द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत फूलों की गुलदस्ता एवम साल ओढ़ाकर किया गया।

कृषक प्रशिक्षण किसान भाइयों को सम्बोधित करते हुए अधिशाषी अध्यक्ष करन सिंह ने कहा कि आज आधुनिक तरीके से पारंपरिक खेती करने से गन्ना किसानों को कम लागत में अधिक उपज प्राप्त किया जा सकता है। मुख्य अतिथि पदम श्री से सम्मानित डा 0 बक्शी राज ने किसान भाइयों को खेती से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी किसान भाइयों को खेतों में स्वस्थ गन्ना का चयन , आंख से आंख दूरी एक फीट, एवम् लाइन की दूर 35 फीट तक बेहतर उपज के लिए सर्वोतम माना जाता है। खेतों में रेड रार्ट से बचाव के लिए मृदा शोधन ट्राईकार्डमा से करने तथा बीज शोधन हेग्जास्टाप से करने का सुझाव दिया। पेड़ी और सिंचाई के बाद यूरिया का उपयोग अवश्य करना चाहिए।

तथा डीएपी और एनपीके खाद का खुले में नही डालना चाहिए। इस दौरान गन्ना उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पंकज गोनयका अधिशाषी उपाध्यक्ष, रमेश सिंह सचिव, अंकित राव बखरा, सागर राव, रामनरेस सिंह, श्रीराम सिंह, जगबली, रंजीत सिंह, मदन सिंह, रामबड़ाई, सहित बड़ी संख्या में किसान कार्यक्रम में शामिल हुए।

error: Content is protected !!