भगवान परशुराम जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी चल रही जोरो पर

ब्युरो रिपोर्ट खगड़िया

खगड़िया जिला अंतर्गत परबत्ता थाना के डुमरिया खुर्द में भगवान परशुराम की प्राण प्रतिष्ठा कर मूर्ति स्थापित को लेकर तैयारी चल रही है जोरो पर।

आपको बता दें कि दिनाँक 22 अप्रैल 2023 को भगवान परशुराम जी की जन्मोत्सव में शिरकत करने आ रहे हैं डॉ संजीव कुमार (विधायक परबत्ता)।और परबत्ता विधायक जी सभा को सम्बोधित भी करेंगे।

वहीं रविन्द्र झा ने प्रेस को बताया कि दिनाँक 5 मई 2023 को भगवान परशुराम जी का मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा होगा,और मूर्ति का अनावरण आर. एन. सिंह (पूर्व परिवहन मंत्री बिहार सरकार) एवं राजीव कुमार (एम एल सी बेगूसराय खगड़िया) के कर कमलों के द्वारा किया जाएगा। मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा करने के लिए आ रहे है।विद्वान आचार्य मुकेश कुमार एवं अरविंद जी।साथ ही रविन्द्र झा तमाम बिहार वासियों से अपील करते हुए आमंत्रित किया है।इस कार्यक्रम का निवेदक रविन्द्र झा एवं सन्तोष कुमार जी है।

error: Content is protected !!