कृषि मंत्री ने किया हेतिमपुर में चुनाव कार्यालय का फीता काट कर उद्घाटन

ज्ञानेश्वर बरनवाल देवरिया

उत्तर प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव में देवरिया जनपद के नवसृजित नगर पंचायत हेतिमपुर में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भारतीय जनता पार्टी चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया पार्टी कार्यालय पर जुटे भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी समर्पित प्रत्याशियों को निकाय चुनाव में जिताने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा ने जनता के बीच सभी जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओ को टिकट दिया है। जो लोगों के बीच रहकर लगातार आम जनता का कार्य किया है ।आज योगी मोदी सरकार जनता के लिए लगातार जनहित कार्य कर रही है। पार्टी निकाय चुनाव में मैदान में उतर गई है और कार्यकर्ताओ के बल पर भाजपा जीत का परचम लहरायेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी समर्पित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वीरेंद्र यादव के लिए घर घर वोट मांगने तथा भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा कमल का बटन दबाने पर जोर देते हुए कहा कि वीरेंद्र यादव एक जनहित सेवक के रूप में वर्षों से जनता के बीच रहकर लोगों की सेवा में लगे रहते है। भाजपा चुनाव कार्यालय पर जुटे भाजपा कार्यकर्ताओ ने कृषि मंत्री का जोरदार स्वागत किया। भाजपा समर्पित अध्यक्ष पद प्रत्याशी वीरेंद्र यादव ने कहा कि क्षेत्र की समस्त सम्मानित जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी के चुनाव अभियान में जुटे हैं। पार्टी ने जिस भरोसे के साथ मुझे टिकट दिया है मैं उसे पूर्ण विश्वास के साथ सभी सीटों से कमल खिलेगा। जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कमल के लिए जनता से वोट करने की अपील किया। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता वृजनारायण निषाद ने कहा कि हेतिमपुर नगर पंचायत का दर्जा कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के अथक प्रयास का नतीज़ा है,

देसही देवरिया ब्लाक अध्यक्ष विजय लाल श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख देसही देवरिया संजय तिवारी, इत्यादि ने भी कार्यकर्ताओ को सम्बोधन किया। इस दौरान जाकिर हुसैन, संतराज गौड़, डा 0 कमोद सिंह, धर्मेन्द्र यादव,धन्यजय त्रिपाठी, तुलसी यादव, अमरजीत यादव, सुनील गिरि, मैना सिंह, भोला जायसवाल, मनोज जायसवाल, राम लखन राय,अवधेश यादव, भाजपा के सभी समर्पित सभासद व अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!